दिल्ली में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर राजधानी के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर के आसपास धार्मिक आयोजन, शोभायात्राएं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण दिनभर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से पूर्व योजना बनाकर समय निकालने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है, ताकि भीड़ और ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सुबह से देर रात तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी। इसके तहत शामिल हैं. रिंग रोड: शांति वन से ISBT कश्मीरी गेट तक दोनों कैरिजवे ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड जैसे अहम रास्तों पर भीड़ और जाम की स्थिति बन सकती है।
कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि रेल छत्ता चौक, सुभाष कट, जीपीओ चौक, केला घाट, आयरन ब्रिज, बुलेवार्ड रोड-लोथियन रोड टी-प्वाइंट और रिंग रोड पर मंकी ब्रिज के नीचे जैसे इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। जहां जरूरत पड़ी, वहां वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम को नियंत्रित किया जा सके।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि धार्मिक आयोजन और शोभायात्राओं के चलते कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही समय-समय पर रोकी या नियंत्रित की जा सकती है। इस वजह से आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है, और खासकर ऑफिस जाने वाले लोग और लंबी दूरी तय करने वाले यात्री देरी का सामना कर सकते हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इन प्रभावित इलाकों से गुजरने से बचें, यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर लें और जहां संभव हो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आयोजन को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक कंट्रोल और डायवर्जन जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे पूर्व योजना बनाकर यात्रा करें और धैर्य रखें, ताकि धार्मिक उत्सव सुचारू रूप से मनाया जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

