Happy Hug Day 2026 : गले मिलना सिर्फ एक रोमांटिक इशारा नहीं है, बल्कि यह एक शक्तिशाली हीलिंग टच है. यह मानसिक शांति, बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत रिश्तों की कुंजी हो सकता है. वेलेंटाइन वीक के के दौरान हर साल 12 फरवरी को Hug Day मनाया जाता है. किसी को गले लगाने से न केवल दिल को सुकून मिलता है, बल्कि यह हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. Hug Day में आइए जानते हैं गले मिलने के 5 ऐसे फायदे, जो आपको हैरान कर सकते हैं.

तनाव और चिंता को करता है कम

जब हम किसी अपने को गले लगाते हैं, तो शरीर में ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) नामक हार्मोन रिलीज होता है. इसे “लव हार्मोन” भी कहा जाता है. यह हार्मोन तनाव को कम करता है और मन को शांति देता है. गले मिलने से कॉर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर घटता है, जिससे चिंता और घबराहट कम होती है.

दिल को रखता है स्वस्थ

रिसर्च के अनुसार, गले लगाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय गति सामान्य होती है. जब हम सुरक्षित और खुश महसूस करते हैं, तो दिल पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाता है. इसलिए एक प्यारा-सा हग आपके दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है.

इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत

गले मिलने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशी का एहसास बढ़ता है. इससे हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) मजबूत होती है. जो लोग भावनात्मक रूप से समर्थित महसूस करते हैं, उनमें बीमार पड़ने की संभावना कम होती है.

रिश्तों को बनाता है मजबूत

एक सच्चा हग बिना शब्दों के भी बहुत कुछ कह देता है. यह भरोसा, अपनापन और सुरक्षा की भावना को बढ़ाता है. गले मिलने से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ती हैं और गलतफहमियां कम होती हैं. यह भावनात्मक जुड़ाव को गहरा करता है.

दर्द को करता है कम

आपने शायद महसूस किया होगा कि जब आप दुखी या चोटिल होते हैं और कोई अपना आपको गले लगा लेता है, तो दर्द कम महसूस होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हग करने से एंडोर्फिन (Endorphins) रिलीज होते हैं, जो प्राकृतिक पेनकिलर की तरह काम करते हैं.