वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने शहर के कोतवाल माने जाने वाले भगवान काल भैरव का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।

प्रदेश खुशहाली की कामना

काशी विश्वनाथ मंदिर में उन्होंने षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया और देश एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, कल्याण और शांति की कामना की। पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ ने ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। मुख्यमंत्री ने विधिवत अभिषेक के बाद गर्भगृह में विशेष पूजा संपन्न की।

READ MORE: ‘हम लोग बहुत दुखी हैं…’, अली खामेनेई की मौत पर अवधेश प्रसाद ने दी प्रतिक्रिया, कहा- वो दुनिया के तमाम देशों को प्रेम का पैगाम देते थे

सीएम योगी वाराणसी स्थित सर्किट हाउस भी पहुंचे। जहां उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों के मद्देनजर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही त्यौहारों के मद्देनजर अराजक तत्वों पर भी नजर रखने की बात कही।