तरनतारन। आम आदमी पार्टी में बड़ा बदलाव हुआ है। तरनतारन से लगातार तीन बार विधायक रहे हरमीत सिंह संधू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल को अपना इस्तीफा दिया था। उनके शामिल होने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह आप या फिर कांग्रेस में जा सकते हैं।
पूर्व सांसद सुरिंदर सिंह कैरों के परिवार से जुड़कर तरनतारन की सरगर्म राजनीति का हिस्सा बने हरमीत सिंह संधू ने वर्ष 2002 में आजाद तौर पर चुनाव लड़ा था। उस समय शिअद ने तरनतारन से अलविंदर पाल सिंह पक्खोके को टिकट दिया था, जबकि संधू टिकट पर दावा जताते रहे। टिकट न मिलने पर संधू ने सुरिंदर सिंह कैरों का सियासी थापड़ा लेकर तरनतारन से आजाद तौर पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।
2007 में शिअद ने उनको टिकट दिया। संधू ने जीत दर्ज करवाई तो उन्हें गठबंधन की सरकार में सीपीएस बनाया गया। 2012 में संधू ने तीसरी बार विधायक का चुनाव जीता और सरकार में सीपीएस बने। उनके आप में आने के बाद अब कहा जा रहा है कि पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
- पॉवर गॉशिप: ‘अदना’ ने बता दिया सूची हवा-हवाई…विधायक फोन बंद करने की फिराक में…’सच में हम सब घूमने ही गए थे’…एसडीएम पहले फील्ड में रहती थीं
- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जलभराव से मिलेगी मुक्ति! CM रेखा गुप्ता ने की ड्रेनेज रीमॉडलिंग की शुरुआत
- CG Morning News : CM साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल… कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ का 3 दिवसीय दौरा… छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण समारोह का आयोजन …
- Honda EV Plant in Alwar: राजस्थान के अलवर में बनेगा होण्डा अल्फा, सीएम भजनलाल ने दिखाया ग्रीन सिग्नल
- JDU के भीतर ऑपरेशन निशांत शुरू, गुप्त बैठक में बनी रणनीति, चेतन आनंद बोले- निशांत के हाथों में हो बिहार की कमान

