दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहां पीरा तिराहे के पास एक बाइक और हार्वेस्टर की टक्कर में यह घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार, करेली से अपने घर लौट रहे तीन मजदूर बाइक पर सवार थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक हार्वेस्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक अन्नीलाल रजक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान दूसरे ने भी दम तोड़ दिया।
READ MORE: दिल दहलाने वाली घटनाः पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, ये रही वजह
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत करेली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल प्रसन्न नामदेव को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने प्रसन्न नामदेव को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हार्वेस्टर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

