Haryana Accident News : मुकुल सतीजा, करनाल. हरियाणा के करनाल में पश्चिमी यमुना नहर के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायल दोनों व्यक्तियों को तुरंत कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चौकने वाली बात है कि मृतकों के परिजनों ने आरोपी लगाया कि पुलिस की गाड़ी से यह हादसा हुआ है.
मामले की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. डीएसपी मीना कुमारी ने कहा कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सच्चाई सामने लाने के लिए हर पहलू की बारीकी से पड़ताल होगी.
कबाड़ का काम करते थे मृतक (Haryana Accident News)

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक कबाड़ का काम करते थे. मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

