हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज विधानसभा में फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया. यह पिछले साल के रिवाइज्ड एस्टीमेट ₹2,02,816.66 करोड़ से 10.28 परसेंट ज्यादा है. बजट में कैपिटल खर्च के लिए ₹28,205 करोड़ का प्रोविजन शामिल है, जो कुल बजट का 12.6 परसेंट है. सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। केसरिया पगड़ी पहनकर आए CM सैनी ने 3 घंटे 10 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। उन्होंने कहा- प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है।

हरियाणा रोडवेज द्वारा 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी। ये बसें गुरुग्राम और चंडीगढ़ से मुख्य धार्मिक स्थलों जैसे कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार, अमृतसर जाएंगी। इसके अलावा, महिला अपने नाम पर गाड़ी खरीदती है, तो उन्हें टैक्स में 1% की छूट मिलेगी।

पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी रिजर्वेशन का प्रस्ताव रखा है। अगले साल 1300 अग्निवीरों की पुलिस में विशेष भर्ती होगी। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया गया है। 25 सितंबर 2026 से इस योजना का फायदा उन परिवारों को भी मिलेगा जिनकी सालाना कमाई 1.80 लाख रुपए तक है। इसके लिए 6,500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

CM सैनी ने 2000 नए बीटा बूथ खोलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसमें स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इन बूथों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 20% आरक्षण दिया जाएगा।

किसानों के लिए CM सैनी ने घोषणा की कि प्रदेश में 7 नए पशु औषधालय और 4 नए राजकीय पशु अस्पताल खोले जाएंगे। हिसार में ₹30 करोड़ की लागत से हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र बनेगा। देसी कपास की खेती की प्रोत्साहन राशि ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 प्रति एकड़ की जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की है कि राज्य के हर जिले में एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। साथ ही, हर जिले में एक खेलो इंडिया सेंटर भी खोला जाएगा, जिसे किसी पूर्व चैंपियन खिलाड़ी द्वारा चलाया जाएगा। इसके अलावा, कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद और पलवल में 21 नए खेल स्टेडियम भी बनाए जाएंगे।

CM सैनी ने बजट को “नॉन-स्टॉप” हरियाणा सरकार की अचीवमेंट्स से जोड़ा और 2047 तक राज्य को $1 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के गोल को दोहराया. “हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047” के तहत, मैनिफेस्टो के 217 वादों में से 60 पूरे हो चुके हैं, जबकि 120 पर काम चल रहा है. बजट में रूरल डेवलपमेंट, किसान, महिला, युवा, एनवायरनमेंट और इंडस्ट्री पर फोकस किया गया है. मुख्यमंत्री ने 12 जरूरी प्रस्तावों की घोषणा की, जिनसे राज्य के पूरे विकास में तेजी आएगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m