हरियाणा आज सरकारी सेवाओं को तय समय में आमजन तक पहुंचाने के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना चुका है। राज्यपाल असीम कुमार घोष ने इसे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया।

० पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था से आमजन को राहत, अन्य राज्यों के लिए बना प्रेरणा स्रोत

चंडीगढ़। हरियाणा आज सरकारी सेवाओं को तय समय में आमजन तक पहुंचाने के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना चुका है। राज्यपाल असीम कुमार घोष ने इसे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया।

राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा में लागू की गई पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। अब लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र, लाइसेंस और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी सेवाएं निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आई है और पारदर्शिता भी सुनिश्चित हुई है।


सेवा ट्रैकिंग सिस्टम के कारण जनता और प्रशासन के बीच विश्वास मजबूत हुआ
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से अधिकारियों की जवाबदेही तय हुई है, जिससे सेवाओं में देरी की संभावना कम हो गई है। डिजिटल माध्यमों और सेवा ट्रैकिंग सिस्टम के कारण जनता और प्रशासन के बीच विश्वास भी मजबूत हुआ है।

असीम कुमार घोष ने कहा कि हरियाणा का यह मॉडल देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बनेगा और सुशासन की दिशा में एक नई मिसाल कायम करेगा।

प्रदेश की यह पहल नागरिकों के जीवन को सरल बनाने के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक प्रभावी प्रशासनिक मॉडल के रूप में उभर रही है।

हरियाणा की सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/BNklCtUKGfW7mMof5ZSCyk?mode=gi_t

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक