Haryana News : मुकुल सतीजा, करनाल. करनाल जिले के घरौंडा अनाज मंडी के कार्यालय के बाहर बुधवार को आढ़तियों ने धरना प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राव नरेंद्र सिंह भी शामिल हुए. गेंहू खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित न होने को लेकर सरकार को जमकर घेरा गया.
सरकार पूरी तरह से फेल : राव नरेंद्र सिंह
राव नरेंद्र सिंह ने सरकार को किसान और मजदूर विरोधी बताया और कहा कि आज किसान परेशान है. मंडी से बाहर जाना की अनुमति नहीं है. व्यापारियों पर अनवश्यक दबाव डाला जाता है. यह बताता है कि सरकार पूरी तरह से फेल है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ऊपर भगवान और नीचे राज निराशा है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतान पड़ रहा है.
क्रॉस वोटिंग करने वालों पर कांग्रेस लेगी एक्शन
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दी थी, उन्हें जनता ने पार्टी के नाम पर जिताकर विधानसभा भेजा. लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने प्रलोभन, दबाव और बाहुबल के जरिए कांग्रेस के पांच वोटों की क्रॉस वोटिंग करवाई. इसे लेकर कांग्रेस पार्टी का सख्त रवैया है. अनुशासन समिति की तरफ से रिपोर्ट आ चुकी है, जिसे प्रभारी बीके हरि प्रसाद को भेज दी गई है. जल्द ही क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों की कोई जगह नहीं है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

