सत्या राजपूत, रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संचालनालय ने HEM 2.0 पोर्टल में पंजीयन नहीं कराने वाले 13 निजी अस्पतालों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। नोटिस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की ओर से स्वास्थ्य संचालनालय के निर्देशानुसार जारी किया गया।

जारी पत्र में कहा गया है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकृत सभी अस्पतालों को भारत सरकार द्वारा बनाए गए नए पोर्टल HEM 2.0 में अपनी संस्था की जानकारी अपडेट करनी होगी और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करना है। लेकिन अब तक अनेक पंजीकृत अस्पतालों ने आवेदन सब्मिट नहीं किया है, जिनका पंजीयन कराना लंबित है।
स्वास्थ्य संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अस्पताल HEM 2.0 पोर्टल में तीन कार्यदिवस के भीतर अपनी जानकारी अद्यतन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ योजना से निलंबन और अन्य कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई की पूरी जिम्मेदारी संबंधित अस्पताल की होगी।
नोटिस प्राप्त 13 अस्पतालों के नाम-
- छत्तीसगढ़ नेत्र अस्पताल
- देवकृपा अस्पताल
- डॉक्टर प्लाजा
- कालड़ा नर्सिंग होम
- कान्हा मल्टीस्पेशलिटी आरंग
- लाइफ केयर अस्पताल
- प्रज्ञा अस्पताल
- साईं कृपा अस्पताल
- श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल
- श्री राम मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल
- श्री महावीर अस्पताल
- श्री साई राम अस्पताल
- यशोदा चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


