कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्वास्थ्य विभाग में सवा करोड़ घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा को सस्पेंड कर भोपाल में अटैच कर दिया है। डीपीएम और फार्मासिस्ट पर भी गाज गिरी है।

फर्जी बिलों के जरिये भुगतान

दरअसल फर्जी बिलों के जरिये भुगतान किया गया था। जिला प्रशासन की जांच में गड़बड़ियां सामने आई थी। स्टोर कीपर नीरज कौरव को निलंबित किया गया है, दो को सीएमएचओ दफ्तर से हटा दिया है। घोटाले को लेकर कलेक्टर को शिकायत की गई थी। शिकायत में बिना अनुमति क्रय आदेश निकालने और भुगतान के आरोप लगाये गए थे।

4 अप्रैल महाकाल आरती: मस्तक पर चांदी के त्रिपुंड, चंद्र और आभूषणों से भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार,

सिंह इंटरप्राइजेज को 93 लाख का भुगतान

शुरुआती जांच में शिकायत में लगे आरोप सही पाए गए। 12 फर्जी देयकों के माध्यम से भोपाल की सिंह इंटरप्राइजेज को 93 लाख का भुगतान किया गया। साइनेज और स्वास्थ्य केंद्र सामग्री खरीदी के नाम पर भुगतान किया गया था। जांच में भौतिक रूप से सामग्री नहीं मिली। शिकायत मिलने के बाद स्टोर को सील किया गया था।

सरकारी नौकरीः नर्सिंग के 2646 पदों पर निकली भर्ती, 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन, 15 मई से होगी परीक्षा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m