चंडीगढ़। खडूर साहिब से निर्वाचित सांसद और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह ने संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने के लिए 1 से 19 दिसंबर तक अस्थायी पैरोल की मांग की हैं। इस याचिका पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
अमृतपाल सिंह फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उनके वकील ईमान सिंह खारा ने याचिका में NSA की धारा-15 का हवाला देते हुए कहा हैं कि विशेष परिस्थितियों में कैदी को पैरोल दीं जा सकती हैं।
कोर्ट में दाखिल की गई उनकी इस याचिका में यह भी तर्क दिया गया है कि अप्रैल 2023 में निवारक हिरासत में होने के बावजूद अमृतपाल सिंह ने 2024 लोकसभा चुनाव में खडूर साहिब सीट से चार लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। इसलिए वे जनता के प्रतिनिधि हैं और संसद सत्र में उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति जरूरी हैं।

याचिका में केंद्र और पंजाब सरकार से निर्देश जारी करने की मांग की गई है कि उन्हें या तो पैरोल पर रिहा किया जाए या कम से कम शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। गौरतलब है कि 17 अप्रैल 2024 को उनके खिलाफ तीसरा डिटेंशन ऑर्डर जारी किया गया था। इसके बाद सलाहकार बोर्ड ने 24 जून 2024 को हिरासत को तीसरी बार बढ़ा दिया। अमृतपाल ने 13 नवंबर को ही पैरोल के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ।
- National Morning News Brief: बंगाल में अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग, महाराष्ट्र में अब पुजारियों को मिलेगी रोजागर की गारंटी
- CG Morning News : मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक, CM साय ज्योतिबा फुले जंयती कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के अपग्रेडेशन से 2 दिन सेवाएं रहेंगी बाधित, कांग्रेस बोली- आत्मानंद स्कूलों में फीस वसूलने का निर्णय गलत… पढ़ें और भी खबरें
- Rajasthan News: सलूंबर में मातम; 5 मासूमों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, एक्शन में आई सरकार ने 4 क्लीनिकों पर जड़ा ताला!
- आज अधिकार, विकास और अपने पक्के आवास के सपनें एक साथ होंगे साकार, सीएम योगी 331 हिंदू परिवारों को सौंपेंगे भूमिधरी अधिकार पत्र
- राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंदः आंखों में मिर्ची पावडर झोंककर डॉक्टर से लूट की बड़ी वारदात, 11 तोले सोने का कड़ा ले भागे
