Pappu Yadav News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज होने वाली सुनवाई टल गई है। दरअसल, जिस कोर्ट में पप्पू यादव के जमानत पर सुनवाई होनी थी, उस कोर्ट को बम समें उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं, सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए सुनवाई को स्थगित करना पड़ा।
सुनवाई स्थगित होने के बाद पप्पू यादव को फिलहाल बेऊर जेल में ही रहना पड़ेगा। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी की पप्पू यादव की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई कब होती है? गौरतलब है कि पटना पुलिस ने बीते शुक्रवार की देर रात एक 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी।
वहीं, दूसरी ओर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अदालत परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। प्रशासन ने कोर्ट और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया। साथ ही जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की तलाशी ली और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच की, लेकिन अब तक कोई खतरा सामने नहीं आया है।
अदालत को धमकी मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए पुलिस बल और विशेष सुरक्षा दल तैनात कर दिए। अदालत परिसर के सभी प्रवेश द्वारों की चेकिंग बढ़ा दी गई और आसपास के इलाके में पैट्रोलिंग तेज कर दी गई। बम निरोधक दस्ते ने दो बार पूरे परिसर की तलाशी ली। हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नजर नहीं आया। फिलहाल कोर्ट परिसर और उसके आसपास पुलिस की पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- ‘ई लड़की है…इसको कुछ आता था’, सदन में राबड़ी देवी को लेकर ये क्या बोल गए मुख्यमंत्री नीतीश, सामने आया VIDEO
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


