उमेश यादव, सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां विवाद के बाद पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दरअसल घटना गौरझामर थाना क्षेत्र के बजरिया मोहल्ले की है, जहां पुराने झगड़े व जमीनी रंजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद था। देर रात आधा दर्जन लोगों ने युवक पर अचानक हमला कर दिया। मारपीट के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।
मौत से पहले युवक ने वीडियो बनाकर आपबीती सुनाई है। मौत के बाद वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

