गुरदासपुर। गुरदासपुर जिले के बटाला में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब लगातार गोलियां चलने की आवाज आने लगी। जस्सा सिंह चौक के पास छह अज्ञात बदमाशों ने रेस्टोरेंट और बूट हाउस पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
हालात को देखकर लोग भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के पीछे की वजह की जांच जारी है। जानकारों के अनुसार रात करीब 8:15 बजे दो बाइकों पर सवार छह युवक ‘चांद खाना खजाना रेस्टोरेंट’ और उसके पास स्थित ‘चांद बूट हाउस’ के बाहर रुके और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग भागने लगे और मौके का फायदा उठा कर आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

इनकी गई जान
घटना में मारे गए लोगों की पहचान कनव महाजन और सर्वजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों में रेस्टोरेंट के मालिक एडवोकेट चंद्र चंदा, सिक्योरिटी गार्ड सरबजीत सिंह , अमृत पाल, अमनदीप, संजीव सेठ और जुगल किशोर शामिल हैं।
- मोतिहारी में पंचायती के दौरान भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, तीन गिरफ्तार
- झाड़ियों में खून से लथपथ मिला महिला का शव: पेट और गले में चोट के निशान, जताई जा रही ये आशंका
- IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: आज शाम भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानिए कीवियों के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड… पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- CG Accident News : रफ्तार ने बरपाया कहर, तेज रफ्तार क्रूजर ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत
- जदयू में शामिल होते ही पिता के पास पहुंचे निशांत, सीएम नीतीश को मिठाई खिलाकर लिया आशीर्वाद

