पठानकोट। पंजाब में लगातार मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश लोगों को राहत दे रही है लेकिन इन सभी के बीच में नदियां में बढ़ता पानी का स्तर और बांध लोगों के लिए बड़ी समस्या और चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर से येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब यह है कि फिर से भारी बारिश हो सकती है।
राज्य के पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 19 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह से शाम तक बठिंडा में 1 मिमी, होशियारपुर में 7.5 मिमी और रोपड़ में 5 मिमी बारिश हुई है। वहीं अमृतसर में तापमान 31.2 डिग्री, लुधियाना में 34 डिग्री, पटियाला में 33.8 डिग्री और बठिंडा में 33 डिग्री दर्ज किया गया है।
नदियों में बढ़ा पानी
ब्यास नदी के तेज बहाव के कारण मुकेरियां को गुरदासपुर से जोड़ने वाले धनोवा पुल में दरार आ गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुल पर पुलिस तैनात कर दी है और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। रात तक पौंग डैम में 2 लाख क्यूसेक पानी आने की आशंका है, जिससे जलस्तर और बढ़ सकता है। पौंग डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण श्री हरगोबिंदपुर साहिब क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। कई गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।
- PM मोदी को धोखा देंगे चिराग पासवान! पार्टी ने यूपी में सभी 403 सीटों पर किया चुनाव लड़ने का ऐलान
- पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के आवास पर पहुंचे तेजस्वी यादव, बेटे के आकस्मिक निधन से शोक में डूबे परिजनों को बंधाया ढांढस
- CM योगी ने दुग्ध अवशीतन केंद्र का किया उद्घाटन, कहा- जब महिला आत्मनिर्भर होती है, तो परिवार आत्मनिर्भर बनता है
- MP TOP NEWS TODAY: HC ने भाजपा विधायक संजय पाठक को किया तलब, जनसुनवाई में भड़के सिंधिया, मंत्री के बंगले में चोरी, IPL सट्टा खिलाते भाजपा नेता गिरफ्तार, सड़क हादसे में 4 मौत, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- पश्चिम बंगाल : TMC प्रत्याशी ने किया पुलिस वाहन का इस्तेमाल, EC ने किया थानेदार को सस्पेंड

