शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद हेमंत कटारे खुद सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने BJP में जाने की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस्तीफे के बाद सबसे पहले सोशल मीडिया पर हेमंत कटारे की पोस्ट आई, जिसमें उन्होंने साफ कहा: “मेरे फोन ना उठाने पर कृपया भारी भरकम कयास ना लगाएं। शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साजिश नहीं, बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार है।”
उन्होंने आगे BJP को टारगेट करते हुए लिखा: “भाजपा को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं।” साफ है कि हेमंत कटारे ने BJP में शामिल होने या कांग्रेस से बगावत की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे पूरी तरह पारिवारिक और निजी वजह बताया है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यह इस्तीफा सिर्फ संगठनात्मक पद से जुड़ा है, पार्टी सदस्यता पर कोई असर नहीं।
अपनी पोस्ट में कटारे ने लिखा कि कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है ! और हाँ… मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम क़यास ना लगायें। शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साज़िश नहीं बल्किरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है। कभी कभी नेता भी इंसान होता है. अब ज़रा ध्यान से सुन लो भाजपाइयों, ज़्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने आगे लिखा कि सोमवार से सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज और पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहूँगा और हमेशा की तरह आपको धोने का कार्य करूंगा। चाहे मुद्दा गोमांस का हो, इंदौर के भागीरथपुरा का हो, शंकराचार्य जी के अपमान का हो, या जहरीली हवा-दवा-पानी और सरकार के भ्रष्टाचार का – हर विषय पर तर्क, प्रमाण और जनता की आवाज़ के साथ आपके भ्रष्टाचार की परतें खोलूँगा। तैयारी मजबूत रखिएगा, क्योंकि मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूँ -और वही विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


