मोहाली। मोहाली में हाइप्रोफाइल हत्या की घटना सामने आई है, जिसके बाद पूरे शहर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व अतिरिक्त एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल की हत्या कर दी गई है। इस दौरान उनका शव फेज-5 स्थित आवास के अंदर मिला। बड़ी बात यह है कि जब हत्या की गई उस समय उनका नौकर भी घर में था, जिसे बंधक बनाया गया था।
जानकारी के अनुसार जब सुबह नौकरानी काम के लिए घर पर पहुंची। उसने देखा कि घर का नौकर कुर्सी से बंधा हुआ है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद आसपास के इलाके में बेहद डर की स्थिति बन गई थी। पुलिस के पहुंचने पर घर का मंजर बेहद डरावना था। जांच में सामने आया है कि घर से जेवर और नकदी गायब हैं, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है कि कितने की चोरी हुई है।

गोयल नहीं थे घर पर
बताया जा रहा है कि जब हत्या हुई तब गोयल घर पर नहीं थे वह अपने परिवार के लोगों से मिलने विदेश गए थे। शायद इस बात की जानकारी चोरों को पहले से होगी तभी उन्होंने इस दिन को घटना के लिए चुना। पुलिस के अनुसार इस मामले में घर में काम करने वाले युवक नीरज (25 वर्ष) से गहरी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात के समय वही घर में मौजूद था, इसलिए उसके हर बयान के बहुत महत्व है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।
- उत्तम नगर मामला: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस पर जताया भरोसा, CBI जांच की मांग खारिज नहीं, लेकिन फोर्स को कम मत आंकें
- तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला, बोले- बिहार में कानून का नहीं, अपराधियों का राज
- चोरी और खोए हुए मोबाइल को पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे, मोतिहारी पुलिस ने 118 फोन को ट्रैस कर उनके मालिकों को सौंपा
- MP Board 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी: 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% स्टूडेंट्स पास, सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को भी पछाड़ा
- LPG Gas Booking New Rules: 35 दिन में होगा एलपीजी सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव के दावे पर मोदी सरकार बोली- फर्जी हैं सारी रिपोर्ट्स, नहीं हुआ है कोई बदलाव
