संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा के एक निजी मॉल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मॉल के अंदर ही दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर डंडों और लात-घूंसों से हमला करते नजर आए।

दरअसल विदिशा के एक निजी मॉल में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक हाथों में डंडे लिए एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं।

मॉल के अंदर अचानक हुई इस मारपीट से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m