मलोट (मुक्तसर)। मलोट के वार्ड नंबर 12 में उपचुनाव को लेकर दाखिल किए गए नामांकन की जांच के बाद शुक्रवार को केवल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन सही पाया गया, जबकि कांग्रेस, शिअद और भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन अनियमितता बता रद्द कर दिए गए।
शुक्रवार को भी तीनों पार्टियों ने देर शाम एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना दिया था। वही इसके बाद आज नेशनल हाईवे में भी सभी पार्टी के लोगों ने सयुक्त धरना दिया है।
नामांकन रद्द केविरोध में कांग्रेस, शिअद और भाजपा के नेताओं ने संयुक्त रूप से दिल्ली-फाजिल्का को नेशनल हाईवे नंबर नौ बत्ती वाला चौक पर धरना दिया था कर रोड जाम कर दिया, जिसके कारण आवाजाही प्रभावित रही।

जमकर हुई नारेबाजी
नाराज पार्टी के लोगों ने धरना के दौरान जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों के नामांकन रद्द करवा कर सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। धरने का नेतृत्व शिअद के पूर्व हरप्रीत सिंह, कांग्रेस से पूर्व विधायक रुपिंदर कौर रूबी, भाजपा के शहरी प्रधान सुशील जलहोत्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रधान शुभदीप सिंह बिट्टू, हरपाल विरदी, दिनेश गर्ग टोनी, प्रवीन जैन, बिल्लू शर्मा, गौरव बब्बर, प्रेमी नागपाल, शिअद उम्मीदवार गोल्डी सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार कुलवंत सिंह मक्कड़, भाजपा उम्मीदवार हंसराम, हैप्पी डावर, नत्थुराम गांधी, शिव कुमार शिवा, बलकार सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
- National Morning News Brief: दुबई में भारत का फिर बजा डंका बना नंबर-1, ‘मिलकर बनाएंगे राफेल जेट’, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा बयान, PM बोले-डीपफेक रोकने के लिए AI कंटेंट पर स्पष्ट लेबल लगे, सस्ते दाम पर पहुंचाएगा इंटेलिजेंस सेवा, मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, बांग्लादेश ने स्पाइसजेट को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से रोका
- मंझौल में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी FSL की टीम, एसपी ने खुद संभाली कमान
- कांड कर गया कुत्ताः शादी के बीच भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन पक्ष, लाठी-डंडे और जमकर चली कुर्सियां, मामला जान रह जांएगे हैरान
- ब्रिटेन ने ईरान पर हमले के लिए अमेरिका को RAF एयरबेस देने से किया इनकार, बोला- इस तरह की भागीदारी ‘अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन’
- MP के आधे हिस्सों में बारिश के साथ गिरे ओले: श्योपुर में 63 KM रफ्तार से चली आंधी, नालखा में 1 इंच बारिश, उज्जैन-मंदसौर समेत कई जिलों में फसलों को नुकसान


