अमृतसर. चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में हिमाचल प्रदेश के 22 वर्षीय छात्र आदित्य ठाकुर की हत्या कर दी गई। यह घटना हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के शो के दौरान हुई, जब बीती रात कार्यक्रम के बीच विवाद छिड़ गया।
इस दौरान चाकूबाजी में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में पीजीआई अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को एबीवीपी द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी के स्किट्रॉन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। शो के दौरान दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके चलते एक गुट के युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में आदित्य ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
आदित्य पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में द्वितीय वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में अनिरुद्ध और अर्जुन नाम के दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद आदित्य को गंभीर हालत में पीजीआई ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंच के पीछे हुई, और तेज संगीत की वजह से तत्काल पता नहीं चल पाया। काफी देर बाद मामले की सूचना मिली।
वहीं, मृतक आदित्य के परिवार को लेकर जानकारी मिली है कि उसके पिता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से तलवाड़ा, होशियारपुर (पंजाब) में रह रहे थे और वर्तमान में नालागढ़ में कार्यरत हैं.

फिलहाल, पुलिस ने मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है और जांच जारी है।
- NEET छात्रा केस, मास्टरमाइंड मनीष रंजन की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने CBI और पुलिस की जांच पर उठाए सवाल
- पैरवी पड़ गई भारी : लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्र की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, परिजनों ने गांव के लोगों पर लगाया गंभीर आरोप
- राजस्व विभाग में फेरबदल, कलेक्टर ने 5 तहसीलदारों का किया तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
- तेल संकट के बीच केंद्र सरकार ने कहा- क्रूड ऑयल पर्याप्त मात्रा में मौजूद, LPG-CNG की 100 फीसदी सप्लाई
- सतना में ASI का हार्ट अटैक से निधन: ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, 4 महीने बाद होने वाला था रिटायरमेंट

