प्रदीप मालवीय, उज्जैन। ॐ श्री महाकालेश्वराय नमः के जयघोष के साथ गुड़ी पड़वा और नव संवत्सर के अवसर पर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। गुरुवार को नूतन वर्ष के शुभारंभ पर भगवान महाकाल का परंपरानुसार नीम मिश्रित जल से अभिषेक किया गया। यह विशेष अभिषेक नववर्ष की शुरुआत में शुद्धि और आरोग्यता की कामना के साथ किया जाता है।
महाकालेश्वर मंदिर परंपरा के अनुसार, नीम को औषधीय गुणों से युक्त माना जाता है, इसलिए नव संवत्सर पर भगवान महाकाल को नीम मिश्रित जल अर्पित कर समस्त भक्तों के स्वस्थ और निरोग जीवन की प्रार्थना की जाती है। मंदिर में गुड़ी पड़वा पर नीम मिश्रित जल से अभिषेक की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। यह केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के संदेश से भी जुड़ी हुई है।
ये भी पढ़ें: Hindi Nav Varsh 2026: सीएम डॉ मोहन ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सूर्य देवता को किया अर्ध्य अर्पित, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
इस प्रकार बाबा महाकाल के दरबार में नव संवत्सर की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ हुई, जहां भक्तों ने नए वर्ष के लिए सुख, शांति और आरोग्यता की कामना की। इसके साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) को मंदिर के शिखर पर ध्वज पूजन के पश्चात् ब्रह्मध्वज का भव्य ध्वजारोहण किया गया। यहां सम्राट विक्रमादित्य के काल की लगभग 2000 साल पुरानी गौरवशाली परंपरा का पुनरुद्धार किया गया।
ये भी पढ़ें: प्रसिद्ध पार्श्व गायक विशाल मिश्रा ने किए महाकाल दर्शनः बाबा की आरती में मगन होकर धुन में बजाते रहे ताली, नवसंवत्सर पर शाम को शिप्रा के तट पर देंगे प्रस्तुति
इस परंपरा को पुनर्जीवित करने की पहल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में की गई है, जिसके तहत विक्रम संवत और ध्वज परंपरा को फिर से व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है । यह परंपरा भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता और प्राचीन गौरव का प्रतीक मानी जाती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

