Holi 2026 : होली रंगों और पकवानों का का त्योहार है. इस दिन बहुत ज़्यादा गुजिया, नमकीन खाने के बाद अक्सर मन करता है कि कुछ ऐसा मिले जो हाजमे में मदद करे और तरोताजा कर दे. अगर आप इस होली अपनी पार्टी में कुछ हटके ट्राई करना चाहते हैं, तो ‘पान शॉट्स’ (Paan Shots) से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. यह एक ऐसा ड्रिंक है जो डेजर्ट और माउथ-फ्रेशनर दोनों का काम करता है. पान के पत्तों, ठंडी-ठंडी आइसक्रीम और खुशबूदार गुलकंद का यह मेल आपके मेहमानों की सारी थकान मिटा देगा. आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान विधि.

सामग्री
पान के पत्ते (डंठल हटाकर)-6–8 ताजे
वनीला आइसक्रीम-2 कप
गुलकंद-2–3 बड़े चम्मच
सौंफ-1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर-1 छोटा चम्मच
कंडेंस्ड मिल्क-1–2 बड़े चम्मच
ठंडा दूध-½ कप
बर्फ के टुकड़े
विधि
- सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छे से धोकर डंठल हटा दें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मिक्सर जार में पान के पत्ते, वनीला आइसक्रीम, गुलकंद, सौंफ, इलायची पाउडर और दूध डालें. अगर ज्यादा मिठास चाहिए तो कंडेंस्ड मिल्क भी डाल सकते हैं.
- सबको अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक मिश्रण एकदम स्मूद और क्रीमी न हो जाए.
- तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे शॉट ग्लास में डालें. ऊपर से थोड़ा गुलकंद या सौंफ डालकर गार्निश करें. चाहें तो परोसने से पहले 15–20 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा कर लें.
- शॉट ग्लास के किनारों पर थोड़ा सा गुलकंद लगाकर और सौंफ में डुबोकर सजाएं – प्रेजेंटेशन शानदार लगेगा. ऊपर से सिल्वर वर्क (चांदी का वर्क) लगाकर फेस्टिव टच दें. चाहें तो थोड़ा सा पुदीना भी मिला सकते हैं, इससे स्वाद और भी फ्रेश लगेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

