Holi 2026 : होली की मस्ती में हम अक्सर अपनी स्किन की तैयारी भूल जाते हैं. केमिकल वाले रंग, तेज धूप और बार-बार धोने से स्किन ड्राई, एलर्जिक या डैमेज हो सकती है. इसलिए होली से पहले स्किन को तैयार करना बहुत जरूरी है. होली में अभी चार दिन है और अगर आप जमकर होली खेलना चाहते हैं बिना किसी टेंशन के तो अभी से उसकी तैयारी कर लें. आइए जानते हैं कैसे अपने स्किन की केयर करें.

मॉइस्चराइजिंग है सबसे जरूरी

होली खेलने से कम से कम 20–30 मिनट पहले चेहरे और शरीर पर अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइजर लगाएं. आप नारियल तेल, बादाम तेल या कोई गाढ़ी क्रीम लगा सकते हैं. इससे रंग सीधे स्किन में नहीं घुसते और बाद में आसानी से निकल जाते हैं.

सनस्क्रीन लगाना न भूलें

अगर आप बाहर होली खेल रहे हैं तो SPF 30 या उससे अधिक वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं. यह धूप से टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाएगी.

लिप और अंडर-आई केयर

होंठों पर लिप बाम और आंखों के नीचे हल्की क्रीम लगाएं. ये हिस्से सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं.

नाखून और क्यूटिकल्स की सुरक्षा

नाखूनों पर गहरे रंग की नेल पॉलिश लगा लें. इससे रंग नाखूनों के अंदर नहीं जमेगा.

मेकअप से बचें

होली के दिन भारी मेकअप न करें. केमिकल रंग मेकअप के साथ रिएक्ट कर सकते हैं और स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

स्किन टाइप के अनुसार तैयारी

ड्राई स्किन-मोटी क्रीम या फेस ऑयल लगाएं.
ऑयली स्किन-ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर और जेल बेस्ड सनस्क्रीन लगाएं.
सेंसिटिव स्किन-पहले पैच टेस्ट करें और नैचुरल रंगों का ही इस्तेमाल करें.