Holi 2026 : होली की तिथि को लेकर लोगों में थोड़ा असमंजस है. तो चलिए जानते हैं इस साल होली कब मनाई जाएगी, होलिका दहन की सही तारीख और शुभ समय क्या है. 3 मार्च को होलिका दहन का शुभ समय शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इस दौरान पूजा और होलिका दहन करना शुभ माना जाता है. अगले दिन धुरंडी मनाई जाएगी. जबकि होलिका दहन 3 मार्च, मंगलवार को किया जाएगा.

हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन पूजा की जाती है. रंगों की होलिका दहन आमतौर पर होलिका दहन के अगले दिन खेली जाती है. इस साल होलिका दहन और होली दोनों की तारीखों को लेकर काफी कंफ्यूजन है. इस साल होलिका दहन और होली के बीच एक दिन का गैप है और चंद्र ग्रहण भी है.

होलिका दहन कब होगा?

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट शुरू होगी और 3 मार्च को शाम 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगी. इस दौरान भद्रा भी शुरू हो जाएगी. भद्रा 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट बजे शुरू होगी और 3 मार्च को सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी. भद्रा काल में शुभ काम नहीं किए जाते हैं, इसलिए भद्रा खत्म होने के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा.

चंद्र ग्रहण का असर

यह 3 मार्च को दोपहर 3 बक्कर 21 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा. ग्रहण का सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट शुरू होगा. इसलिए, 3 मार्च को रंग खेलने की परंपरा नहीं निभाई जाएगी और 4 मार्च को होली मनाई जाएगी.