शब्बीर अहमद, भोपाल। रंगों के त्योहार होली और रंगपंचमी की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनीष शर्मा के निर्देश पर राजधानी के सभी शासकीय अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं चालू रखने के आदेश जारी किए गए हैं। होली के दौरान आमतौर पर त्वचा में जलन, आंखों में खुजली-लालिमा, सांस की तकलीफ और सड़क हादसों के मामले बढ़ जाते हैं, इसलिए विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
READ MORE: सर्विस पिस्टल के साथ युवती की फोटो वायरल: पुलिस विभाग में हड़कंप, विभागीय जांच शुरू
स्वास्थ्य विभाग ने हर सरकारी अस्पताल में कम से कम 10 बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी इमरजेंसी में मरीज को तुरंत भर्ती किया जा सके। प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में 108 एंबुलेंस को तैनात रहने का आदेश दिया गया है, जिससे किसी भी घटना पर त्वरित पहुंच संभव हो। इमरजेंसी स्टाफ के लिए विशेष ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है। अस्पतालों में आई ड्रॉप, एंटी-एलर्जिक दवाएं, बर्न ट्रीटमेंट किट और अन्य जरूरी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
डॉक्टर्स की सलाह और एडवाइजरी
CMHO ने लोगों से अपील की है कि केमिकल युक्त रंगों से बचें, आंख में रंग जाने पर रगड़ें नहीं बल्कि साफ पानी से धोएं। सांस, त्वचा या आंखों में कोई परेशानी हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें। नशीले पदार्थों से दूर रहें और सुरक्षित तरीके से होली मनाएं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

