अमृतसर. पंजाब सरकार ने अक्टूबर महीने में ही एक दिन और छुट्टी घोषित कर दी है इस दिन सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। श्री गुरु रामदास साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर 19 अक्टूबर को अमृतसर जिले में छुट्टी की घोषणा की है। इस अवसर पर सभी स्कूल, कार्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही अगले दिन यानी 20 अक्टूबर को रविवार होने के कारण राज्य भर के स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे।
अक्टूबर महीने में वैसे ही कई छुट्टियां लोगों को मिली है अब प्रकाश पर्व और दूसरे दिन रविवार पढ़ने के कारण लगातार 2 दिन लोगों को छुट्टी का फायदा मिलेगा वहीं इसके अतिरिक्त दिवाली की छुट्टियां थी लोगों को खुशियां देने वाली है आपको बता दे कि इस दिन सरकारी कामकाज और बैंक भी बंद रहेंगे।

आज भी आधे दिन अवकाश घोषित
आपको बता दे कि आज भी 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर पंजाब में छुट्टी है। 17 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती के सम्मान में यह अवकाश सभी नागरिकों के लिए घोषित किया गया है। कई स्थानों में आज पूरे दिन और कुछ स्थानों में आधे दिन का अवकाश दिया गया है। आज भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभा यात्रा निकलने वाली है। इसके लिए कई स्थानों में रूट डायवर्ट भी किया गया है।
- मुजफ्फरपुर में पलक झपकते ही बाइक गायब करने वाला मो. अरमान फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, साथी भी गिरफ्तार
- विदिशा में घरेलू गैस के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, रेस्टोरेंट्स पर छापामार कार्रवाई
- CG News : 10 साल की बच्ची ने लगाई फांसी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…
- पठानकोट में बारिश का कहर: लीची और आम की फसल पर मंडराया संकट
- बेमौसम बारिश को लेकर सीएम योगी की संवेदनशील पहल, फसलों के नुकसान का तत्काल आंकलन कर मुआवजा सुनिश्चित करने के निर्देश

