चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को छुट्टी की घोषणा कर दी है। इस दिन शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस को पूरे राज्य में मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर 31 जुलाई को पूरे राज्य में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
इस दिन सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकार ने भवानीगढ़-सुनाम रोड का नाम शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखने का फैसला किया है। सरकार ने इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि वीरवार को ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सीएम भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इस रोड का नामकरण करेंगे। शहीद उधम सिंह का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है। उनकी इस कुर्बानी का पूरा देश ऋणी है, जिसे कभी चुकाया नहीं जा सकता।
- विधानसभा में भाषण के दौरान अटके तेजस्वी यादव, सत्तापक्ष के ठहाकों से गूंजा सदन
- जालंधर : 100 लीटर शराब जब्त, जमीन के अंदर दबा रखे थे शराब
- ‘थाना बेहोश- सत्ता मदहोश’, बजट सत्र के दौरान बिहार सरकार पर जमकर भड़के तेजस्वी यादव, बुलडोजर नीति का जिक्र करते हुए कही ये बड़ी बात
- दिल्ली-NCR से पेट्रोल-डीजल वाहन होंगे बाहर, चरणबद्ध रूप से हटाई जाएंगी पुरानी गाड़ियां, देखें पूरी टाइमलाइन
- चारधाम यात्रा के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश और मोबाइल प्रतिबंध, फैसले पर सीएम धामी ने कही ये बात


