Rajasthan Assembly By-Election: राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए ‘होम वोटिंग’ की शुरुआत सोमवार से होगी। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 10 नवंबर तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी। ‘होम वोटिंग’ के लिए सूचीबद्ध मतदाताओं को पहले से बूथ स्तर अधिकारी (BLO) के माध्यम से सूचित करना होगा। मतदान दल 4 से 8 नवंबर के बीच उनके घर जाकर मतदान कराएंगे।

9-10 नवंबर को अतिरिक्त अवसर
यदि कोई पात्र मतदाता तय समय पर घर पर नहीं मिल पाता, तो मतदान दल 9-10 नवंबर को पुनः ‘होम वोटिंग’ के लिए घर का दौरा करेगा। इस प्रक्रिया के दौरान चुनाव में भाग लेने वाले दलों और प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी मतदान दल के साथ मौजूद रहेंगे।
3 हजार से अधिक मतदाता करेंगे घर से मतदान
अधिकारियों के अनुसार, इन उपचुनावों में 7 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 3,193 मतदाता, जिनमें 2,365 वरिष्ठ नागरिक और 828 दिव्यांग शामिल हैं, डाक मतपत्र के जरिए मतदान करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और 40% से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को उनकी सहमति से ‘होम वोटिंग’ की सुविधा प्रदान की जाती है।
13 नवंबर को सामान्य मतदान
रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनू, खींवसर, सलूम्बर, और चौरासी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सामान्य मतदान 13 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। इन क्षेत्रों में 10 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 69 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, सीसीएस की बैठक में खाद, तेल, गैस संकट को लेकर हुआ मंथन
- LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ ने दिल्ली के सामने रखा 142 रनों का लक्ष्य, अब्दुल समद ने खेली 36 रन की पारी, नटराजन-एनगिडी ने झटके 3-3 विकेट
- HPV Vaccination : सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ महाअभियान, 14 साल की लड़कियों को लगेगी मुफ्त वैक्सीन
- पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, युवक की ली जान, वन विभाग ने की लोगों से अपील
- घूसखोरों की तो खैर नहीं! धामी सरकार में जीरो टॉलरेंस नीति का दिख रहा प्रभाव, रिश्वत लेते हुए अधिकारी समेत 2 रंगेहाथ गिरफ्तार

