अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमले कर रहा है. ईरान ने भी हथियार डालने से इनकार कर दिया है और मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. इस बीच खबर है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री माइंस (Mines) बिछाना शुरू कर दिया है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने बीते कुछ दिनों में समंदर में कई दर्जन माइंस बिछा दी है. सूत्रों का कहना है कि ईरान के पास अभी भी अपनी छोटी नावों और माइन बिछाने वाले जहाजों का करीब 80 से 90 फीसदी हिस्सा मौजूद है, इसलिए वह चाहे तो इस जलमार्ग में सैकड़ों माइंस बिछाने की क्षमता रखता है. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने समुद्री माइन बिछाने वाले ईरान के 16 जहाजों को नष्ट कर दिया है.
IRGC पहले ही चेतावनी दे चुका है कि इस होर्मुज से गुजरने वाले किसी भी जहाज पर हमला किया जाएगा. युद्ध शुरू होने के बाद से यह मार्ग लगभग बंद जैसा हो गया है. हालात इतने खतरनाक बताए जा रहे हैं कि इसे डेथ वैली कहा जाने लगा है.
वहीं, ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने समुद्री माइन बिछाने वाले ईरान के 16 जहाजों को नष्ट कर दिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इस ऑपरेशन के दौरान 16 ईरानी जहाजों को नष्ट किया गया. ट्रंप ने कहा कि होर्मुज सुरक्षित रहेगा. वहां हमारे कई नौसैनिक जहाज मौजूद हैं और हमारे पास दुनिया का सबसे बेहतरीन उपकरण है जो समुद्र में बिछी माइन की जांच कर सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल खाड़ी क्षेत्र में करीब 1.5 करोड़ बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का उत्पादन और लगभग 45 लाख बैरल प्रतिदिन रिफाइंड ईंधन की सप्लाई अटकने की स्थिति में है. इराक और कुवैत जैसे देशों के पास तेल भेजने के लिए होर्मुज के अलावा कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है.
जानकारी के अनुसार, अभी तक बड़े पैमाने पर माइनिंग नहीं हुई है और पिछले कुछ दिनों में कुछ दर्जन माइंस ही बिछाई गई हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के पास माइन बिछाने वाली नावों, विस्फोटकों से भरी तेज रफ्तार नौका और तट पर तैनात मिसाइल बैटरियों के जरिए माइंस का जाल बिछाने की क्षमता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

