झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है. सिल्वे स्थित ऐतिहासिक डोल मेला में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार भीड़ में घुस गई। 12 लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रीमा कुमारी और 65 वर्षीय भोला शर्मा के रूप में हुई है। रीमा अनगड़ा के मिलन चौक मंझलाटोली और भोला मासु अनगड़ा के रहने वाले थे। घटना के बाद मेला बंद कर दिया गया है।
झारखंड की राजधानी रांची के मानकीडीपा में आयोजित ऐतिहासिक डोल मेले के दौरान तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए.
यह हादसा रांची के टाटीसिलवे इलाके के मानकीडीपा में आयोजित ऐतिहासिक डोल मेले के दौरान हुआ. हर साल की तरह इस वर्ष भी यहां डोल मेला आयोजित किया गया था. शनिवार को मेले का तीसरा दिन था और आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचे थे. मेले के कारण सड़क के दोनों किनारों पर चाट-पुचका, चाउमीन, खिलौने और अन्य सामान की अस्थायी दुकानें लगी थीं, जिससे इलाके में भारी भीड़ थी.
इस हादसे में मृतकों की पहचान अनगड़ा निवासी भोला शर्मा और अनगड़ा मिलन चौक की रहने वाली रीमा कुमारी के रूप में हुई है. वहीं घायलों में पप्पू साव, सुलोचना देवी, रश्मि कुमारी, पूनम कुमारी, अरुणा एक्का, तारा देवी, रोशनी कुमारी, मोनिका देवी और आयुष सहित अन्य लोग शामिल हैं. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों शवों को टाटीसिलवे के बैंक मोड़ चौक पर रखकर प्रदर्शन किया और रांची खेलगांव रोड तथा रांची-मुरी रोड को जाम कर दिया. लोगों की मांग है कि आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टाटीसिल्वे में रांची-पुरुलिया रोड पर नवमी डोल मेला लगा था। इसी दौरान अनगड़ा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार (जेएच05सीपी 4627) भीड़ में घुस कई और लोगों को रौंदते हुए काफी दूर जाकर रुकी। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। इसके बाद घायलों को लेकर लोग तत्काल स्वर्णरेखा अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रीमा और भोला शर्मा को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार वहां तैनात पुलिस कार चालक को अपने साथ ले गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

