Bhojpur Road Accident: बिहार में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां आरा-बक्सर फोरलेन पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार की देर शाम गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बामपाली एवं विशुनपुरा मोड़ की है। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मृतक युवकों की पहचान बक्सर जिले के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी करण कुमार, बलुआ गांव निवासी गणेश कुमार और नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा रामनगर मोहल्ला निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। तीनों मृतक की उम्र 18 वर्ष थी। वहीं, हादसे में घायल युवक नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा रामनगर निवासी प्रिंस कुमार (18) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार करण कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से अपनी बुआ पूनम देवी के घर गौरैया स्थान, रामनगर जगजीवन हाल्ट गया था। वहां से सभी युवक वापस बक्सर लौट रहे थे। इसी दौरान बामपाली और विशुनपुरा मोड़ के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में करण कुमार और अनिल कुमार इंटर के छात्र थे, जबकि गणेश कुमार कक्षा 10वीं का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई। उधर हादसे के बाद से तीनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- नालंदा में मौत का तांडव, स्कॉर्पियो की टक्कर और अज्ञात वाहन की चपेट में दो की गई जान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


