पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। फिरोजपुर फाजिल्का जी. टी. रोड पर आज सुबह शहीद उधम सिंह कॉलेज नजदीक भयानक सड़क हादसा हो गया।
बताया जा रहा है की यहां एक कैंटर और पिकअप गाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर होने से 8 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार कैंटर और पिकअप ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर एम्बुलेंस, एस.एस.एफ. घटनास्थल पर पहुंच गई है। गांव के लोगों द्वारा सहायदा दी जा रही है और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
पिकअप में काफी लोग सवार… तेज रफ्तार से दौड़ रही थी
हादसे की जांच कर रहे है इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) की टीमें मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी जाम लगाने के बाद पुलिस ने नेशनल हाईवे को खाली करवाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को लेकर बताया कि पिकअप में काफी लोग सवार थे और वह तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। तभी अचानक गाडी अनियंत्रित हो गई और पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उसमें टक्कर मार दी।

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि बोलेरो पिकअप में मजदूर सवार थे। वे सभी लोग फिरोजपुर से ग्रामीण क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से आ रहे कैंटर से टकरा गई। अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने पांच से अधिक लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि बोलेरो पिकअप में सवार सभी लोग शादियों में वेटर का काम करते थे।
- IPS Rajnesh Singh Motiveted Board Exam Students : एसएसपी रजनेश सिंह ने बोर्ड परीक्षार्थियों में भरा आत्मविश्वास, कहा- शांत मन से करें नियमित अभ्यास, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी की अपील
- मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट अपडेट : गंभीर रूप से झुलसी 9 माह की मासूम की मौत, कई मजदूर गंभीर, FIR वापस लेने और बयान बदलने का दबाव, पीड़ितों परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
- ‘8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?’ साइबर ठगों ने अपनाया नया पैंतरा, झांसे में पड़े तो आपका बैंक अकाउंट भी हो सकता है खाली
- भाई बना कसाईः बड़े ने पत्थर से हमला कर छोटे भाई को सुलाई मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या के पीछे की वजह
- CG Accident News : नाली में गिरी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

