कपूरथला। कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रोड पर भयानक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी हुई है कि मोटरसाइकिल और एक्टिवा की टक्कर हुई , जिसमें दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में इलाज करा रही मोनिका ने बताया कि वह और उसका भाई बाइक पर रमीडी से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे सुल्तानपुर लोधी रोड पर खैरा मंदिर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, वहां एक व्यक्ति जो अपने दोस्तों के साथ एक्टिवा पर होली खेल रहा था, उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इस हादसे में मोनिका, उसका भाई अमरपाल और उनके बच्चे साक्षी व अंश घायल हो गए। वहीं, इस एक्सीडेंट में एक्टिवा चल रहा युवक भी जख्मी हुआ है, जिसे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से कपूरथला सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाने की पुलिस को सूचना दे दी गई है।
- कहीं आप भी तो नहीं खा रहे कैमिकल में पका हुआ तरबूज? इस तरह करें पहचान…
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 26 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Chaitra Navratri 2026: यह शक्तिपीठ कुछ अलग है, नवरात्रि में सीधी हो जाती है ‘मां कंकाली’ की झुकी गर्दन, 111 साल से जल रही अखंड ज्योति
- महाअष्टमी : कन्या पूजन के बिना अधूरा माना जाता है नवरात्रि, जानिए सही मुहूर्त और इसका महत्व…
- 26 March 2026 Panchang : चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए शुभ काल…

