पंजाब में नशा तस्कर को रोकने के लिए पुलिस मुहिम चला रही है। इसकी कड़ी में होशियारपुर में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित 2 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
हाजीपुर पुलिस ने एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा व डीएसपी मुकेरियां कुलविंदर सिंह विर्क के दिशा निर्देशों पर नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत आज 2 व्यक्तियों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके पास बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार हाजीपुर पुलिस के एएसआई राकेश कुमार ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव रैली के नजदीक ग्राउंड से 2 व्यक्तियों की चेकिंग की।
इस दौरान सुखविंदर सिंह राज, गांव धामिया के रहने वाले युवक को 65 ग्राम नशीले पदार्थ और अजय कुमार पुत्र मुख्त्यार सिंह निवासी गांव माजहरा पुलिस चौकी डांगू पीर पुलिस स्टेशन इंदौरा हिमाचल प्रदेश को 55 ग्राम नशीले पदार्थ सहित पकड़ा गया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह राज व अजय कुमार के खिलाफ थाना हाजीपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: भिलाई निगम ने जर्जर भवनों को ध्वस्त करने का दिया आदेश… महाराष्ट्र की सीमा पर पकड़ाया एक करोड़ 34 लाख का जुआ… नकली लेबल – होलोग्राम से शराब पैकेजिंग नेटवर्क पर कार्रवाई…
- मुसलमानों के लिए भारत से अच्छा देश, हिंदुओं से अच्छा दोस्त नहीं, 2027 सपा का आखरी चुनाव- दानिश अंसारी
- देवास में 17 महीने की बच्ची को ले जाने की कोशिश! भीड़ ने एक्टिवा सवार को रंगे हाथ दबोचा; पास से मिले बिस्किट और दवाइयाँ
- बिहार पुलिस के सिपाही ने बहन को गोली मारकर खुद की ली जान, दोनों के शव एक बेड पर मिले
- Benidih Encounter: चार युवकों की मौत के मामले में अब NHRC की एंट्री, धनबाद पहुंची जांच टीम, परिजनों से लेकर CISF जवानों तक से होगी पूछताछ



