उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। बिहार सहित देशभर में एलपीजी सिलेंडर को हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच मुजफ्फरपुर में भी एलपीजी सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ गई है। गैस एजेंसी द्वारा कमर्शियल गैस देना बंद कर दिया गया है, जिसके कारण जिले में लगभग 1000 होटल, रेस्टोरेंट और फास्ट फूड काउंटर बंद होने के कगार पर हैं। वहीं, गैस बुकिंग की अवधि गैस डिलीवरी 25 दिन बाद कर दी गई है।

हालांकि घरेलू गैस की सप्लाई जारी है, लेकिन अब घरेलू उपभोक्ता जो एक सिलेंडर लेने के बाद सातवें दिन नंबर लगाकर दूसरा सिलेंडर ले सकते थे। अब उन्हें ऐसा सुविधा नहीं मिलेगी। घरेलू उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।


नॉर्थ बिहार होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष जुनैद खान ने बताया कि, एक से दो दिन में हजारों होटल, रेस्टोरेंट और फास्ट फूड के काउंटर बंद हो जाएंगे। उत्तर बिहार में लगभग 500 होटल और रेस्टोरेंट है, जो निश्चित रूप से एक से दो दिन में बंद हो जाएंगे। इसके अलावे फास्ट फूड के काउंटर भी बंद हो जाएंगे। क्योंकि वह सब कमर्शियल गैस का इस्तेमाल करते हैं।

जुनैद खान ने बताया कि, लगभग सभी होटल और रेस्टोरेंट में शादी और अन्य प्रोग्राम को लेकर बुकिंग है, जो पहले बुक किया गया है। उसको अगर सुविधा नहीं दी जाएगी तो पहले के करार के अनुरूप तो होटल मालिकों को बेइज्जत होना पड़ेगा। झगड़ा झंझट होगा सो अलग…। गैस एजेंसी वालों से संपर्क करने पर कह रहे हैं कि अभी कमर्शियल गैस का फीलिंग नहीं हो रहा है इसलिए नहीं मिल पाएगा।

वही एक गैस एजेंसी के प्रोपराइटर महेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि, घरेलू उपभोक्ताओं को हम लोग गैस दे रहे हैं, लेकिन अब 26 में दिन नंबर लगेगा सिस्टम में ही यह जनरेट कर दिया गया है। वहीं, कमर्शियल सेवा बंद हो चुका है। गैस कंपनी के अधिकारी बोल रहे हैं कि अभी फीलिंग नहीं हो रही है। इसलिए नहीं मिलेगा। महेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि, अभी जो स्थिति बनी है अगर सब कुछ कल ही सामान्य हो जाए तब भी गैस सप्लाई बेपटरी हो चुकी है। इसे पटरी पर आने में कम से कम 1 महीना लग जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिहार में पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली को लेकर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम ने नगर निकायों को जारी किए आदेश