हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश में पुलिस जितनी जागरूक और सक्रिय हो रही है उसी तरह साइबर क्राइम करने वाले बदमाश भी ठगी के नए नए तरीके अपना रहे है। ताजा मामला बढ़े वेतन (सैलरी) के नाम पर सरकारी कर्मचारियों को ठगने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस को एडवाइजरी जारी करनी पड़ी है।
कॉलेज छात्रा ने आत्महत्या कर मौत को लगाया गलेः पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटकी मिली
अकाउंट से पैसे गायब हो सकते
दरअसल 8 वें वेतन आयोग में आपकी सैलरी कितनी होगी के मैसेज सरकारी कर्मचारियों के पास APK फाइल के साथ मैसेज पहुंचे। APK फाइल डाउनलोड होते ही सरकारी कर्मचारियों के अकाउंट से पैसे गायब हो सकते हैं।
फाइल डाउनलोड ना करें
इंदौर क्राइम ब्रांच में जारी की एडवाइजरी कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी एपीके (APK) फाइल डाउनलोड ना करें।एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि नए तरह का फ्रॉड शुरू हुआ है। इसे रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


