Mustard Oil Detection: हम सभी के घरों में सरसों के तेल का खूब इस्तेमाल होता है, खासकर सब्जी बनाने में. इसके अलावा अचार बनाने में भी यही तेल इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो सरसों का तेल आप खाते हैं, वह असली है या नहीं. मिलावटी सरसों का तेल सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है. नीचे कुछ आसान घरेलू तरीके बताए जा रहे हैं, जिनसे आप घर पर ही मिलावटी सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं. आइए जानते हैं.

Also Read This: टाइट चोटी बनाना पड़ सकता है भारी, स्कैल्प और बालों को हो सकता है नुकसान!

Mustard Oil Detection
Mustard Oil Detection

पानी टेस्ट: एक गिलास में थोड़ा सा सरसों का तेल डालें. अब उसमें उतनी ही मात्रा में पानी मिलाएं. अगर तेल और पानी साफ तौर पर अलग-अलग परत में रहें, तो तेल शुद्ध है. लेकिन अगर तेल में दूधियापन आ जाए या दोनों घुलने लगें, तो तेल मिलावटी हो सकता है.

फ्रिज टेस्ट: सरसों के तेल को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें. शुद्ध सरसों का तेल ठंड में थोड़ा जमने लगता है. अगर तेल बिल्कुल भी न जमे, तो उसमें रिफाइंड या किसी और सस्ते तेल की मिलावट हो सकती है.

Also Read This: आप भी अपनी कम हाइट से परेशान हैं? तो इन फैशन टिप्स को अपनाकर दिखें लंबे

रुई या कॉटन टेस्ट: रुई के फाहे पर थोड़ा सा तेल डालें. अगर तेल बहुत तेजी से फैल जाए और हल्का रंग छोड़ दे, तो यह मिलावटी हो सकता है. शुद्ध सरसों का तेल धीरे फैलता है और उसका रंग गहरा होता है.

गंध और स्वाद से पहचान: शुद्ध सरसों के तेल की खुशबू तेज और चुभने वाली होती है. अगर तेल की खुशबू बहुत हल्की हो या बिल्कुल न हो, तो शक करना चाहिए. स्वाद में भी शुद्ध सरसों का तेल थोड़ा तीखा लगता है.

हाइड्रोक्लोरिक एसिड टेस्ट (केमिकल टेस्ट): यह जांच लैब या किसी विशेषज्ञ की मदद से की जाती है. इससे आर्जेमोन ऑयल जैसी खतरनाक मिलावट का पता चलता है. आर्जेमोन तेल से ड्रॉप्सी जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है.

Also Read This: Woolen Sweater Care Tips: ठंड खत्म होते ही ऊनी स्वेटर संभालने का समय, सही तरीके से धोकर रखें गर्म कपड़े

मिलावटी सरसों का तेल खाने के नुकसान

1. पेट दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या
2. लीवर और दिल से जुड़ी बीमारियां
3. लंबे समय तक सेवन करने पर गंभीर बीमारियों का खतरा
4. बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक

Also Read This: कहीं आप भी गलत तरीके से तो नहीं खा रहे पनीर? इन गलतियों से बिगड़ सकती है सेहत

शुद्ध सरसों का तेल खरीदते समय ध्यान रखें

  • हमेशा AGMARK या FSSAI मार्क वाला तेल खरीदें
  • बहुत सस्ता तेल खरीदने से बचें
  • कोल्ड-प्रेस्ड या घानी का तेल चुनें
  • भरोसेमंद ब्रांड या स्थानीय घानी से ही तेल लें

Also Read This: सुपरफूड मानी जाती हैं बेरीज, लेकिन सही तरीके से साफ न कीं तो फायदे की जगह होगा नुकसान