EASY KITCHEN TIPS AND HACKS: रसोई में अक्सर ऐसा होता है कि जैसे ही हम सेब या आलू काटते हैं, कुछ ही मिनटों में उनका रंग बदलने लगता है। ऊपर से देखने में काले पड़े टुकड़े बासी और अनअपेटाइजिंग लगते हैं, जबकि असल में वे खराब नहीं होते। जब हम सेब या आलू काटते हैं तो उनका गूदा हवा के संपर्क में आते ही एक रासायनिक प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इसे ऑक्सीडेशन (Oxidation) कहते हैं। इसी वजह से उनका रंग भूरा या काला पड़ने लगता है। अच्छी बात यह है कि यह नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन दिखने में अच्छा नहीं लगता। यहाँ जानें आलू और सेब को काला पड़ने से बचाने के आसान और असरदार तरीके।

सेब को काला पड़ने से कैसे बचाएँ?

  • नींबू का रस लगाएँ
  • कटे हुए सेब पर हल्का सा नींबू का रस लगा दें।
  • नींबू में मौजूद विटामिन C ऑक्सीडेशन को धीमा कर देता है।

नमक वाले पानी में रखें

एक गिलास पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर सेब के टुकड़े 2–3 मिनट डुबो दें। फिर निकालकर साफ पानी से हल्का धो लें।

शहद वाला पानी

1 कप पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर उसमें सेब के टुकड़े थोड़ी देर रखें। इससे उनका रंग देर तक ताजा रहेगा।

एयरटाइट डिब्बे में रखें

काटने के बाद तुरंत एयरटाइट कंटेनर में बंद कर दें, ताकि हवा कम लगे।

आलू को काला पड़ने से कैसे रोकें?

  • ठंडे पानी में डुबोकर रखें
  • कटे हुए आलू तुरंत पानी से भरे बर्तन में डाल दें।
  • इससे वे हवा के संपर्क में नहीं आएंगे और काले नहीं पड़ेंगे।

सिरका या नींबू का हल्का इस्तेमाल

अगर ज्यादा देर रखना हो तो पानी में थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस मिला सकते हैं।

फ्रिज में रखें

पानी में डूबे आलू को फ्रिज में रख दें, ताकि वे लंबे समय तक ताजा रहें।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H