Today’s Top News : रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. गुरुवार को सभी सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

रायपुर. ईडी (ED) ने महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी मामले में मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये की भारतीय और विदेशी संपत्तियां जब्त की है . प्रवर्तन निदेशालय (ED), रायपुर जोनल कार्यालय ने 24 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत एक अस्थायी जब्ती आदेश (PAO) जारी किया है. इस आदेश के तहत दुबई (UAE) में स्थित 18 अचल संपत्तियां और नई दिल्ली में स्थित 2 अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं, जिनका बाजार मूल्य लगभग 1700 करोड़ रुपये है.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड मामला हाईकोर्ट में रिओपन हो गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बुधवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान सतीश जग्गी ने अपना पक्ष रखा. डिवीजन बेंच ने मामले की अंतिम सुनवाई के लिए एक अप्रैल की तारीख तय की है, जिसमें CBI, राज्य सरकार और अमित जोगी अपना पक्ष रखेंगे.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने CGPSC 2021 के चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग देने के छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी. इसकी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका खारिज कर दी है और हाईकोर्ट के पूर्व के आदेश के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग देने का निर्देश दिया है.

रायपुर. राजधानी में इंटनेशनल सायबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है. इस ठगी के तहत पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है. शहर के गंज थाना और राजेन्द्र नगर थाना के इलाकों में तीन फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहे थे. इन काल सेंटरों से विदेशी नागरिकों के साथ ठगी को अंजाम दिया जाता था. मामले में 40 आरोपी हिरासत में लिए गए हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 की प्रक्रिया के बाद अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कुल 430 पदों पर भर्ती के लिए जारी इस प्रक्रिया में एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था.

रायपुर. रायपुर पुलिस ने उड़ीसा के पांच जिलों से 9 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 48 घंटों में नशे की खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर पुलिस ने नौ राज्यों में गांजा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर कार्रवाई के लिए एसीसीयू, एएनटीएफ और थानों की 50 सदस्यीय टीम बनाई गई थी. इस टीम ने प्राइम साप डॉ नरेश पटेल के नेतृत्व में लगातार 48 घंटे से अधिक तक विशेष अभियान चला कर उड़ीसा के पांच अलग-अलग जिलों में एक साथ छापा मारा.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

CG Ram Navami Holiday : सरकार ने रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश किया घोषित, आदेश जारी

CG Police Transfer : पुलिस महकमे में SI, ASI समेत 106 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट

Transfer Breaking : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 पुलिसकर्मियों हुए इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश

Mahadev Satta App के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच, सट्टे के पैसे से खरीदा था Burj Khalifa में अपार्टमेंट

रायपुर बना जामताड़ा! फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेशी नागरिकों से करोड़ो रुपयों की ठगी, पुलिस की रेड में खुलासा …

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023 : 430 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची हुई जारी, इस दिन होगी काउंसलिंग

50 कॉप्स का नशे के खिलाफ मेगा ऑपरेशन : 9 राज्यों तक फैला गांजा तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, 9 तस्कर गिरफ्तार

CG में दिल दहला देने वाली घटना : मां ने 4 माह के मासूम को पटककर उतारा मौत के घाट, खाना बनाते समय रोने पर वारदात को दिया अंजाम

सीएम साय ने कहा – अफीम की खेती पर होगी सख्त कार्रवाई, बड़े रसूखदार भी नहीं बचेंगे… विदेश नीति और नक्सलवाद पर कही ये बात…