Today’s Top News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ के बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री साय द्वारा भगवान जगन्नाथ स्वामी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं ‘वंदे उत्कल जननी’ के मधुर गायन के साथ हुआ.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है. राज्य के आबकारी विभाग ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें हाई रेंज विदेशी शराब की कीमतों में राहत दी गई है, वहीं बियर और कुछ अन्य ब्रांड्स के दाम बढ़ाए गए हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के नाम पर अस्पतालों से ठगी का बड़ा खेल सामने आया है. आरोपी ‘अजय अग्रवाल’ अस्पताल के खिलाफ कथित शिकायत रफा-दफा करने संचालकों से बड़ी रकम डिमांड करता था. मामले में पुलिस कमिश्वर से कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य सचिव ने लिखित शिकायत की है.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में आज हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अमित जोगी की ओर से अतिरिक्त समय मांगा गया, लेकिन कोर्ट ने इस मांग को सख्ती से खारिज कर दिया. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच (डीबी) में चल रही इस सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया गया कि अब मामले में और देरी नहीं की जाएगी. कोर्ट ने अगली तारीख तय करते हुए कहा कि कल इस केस में अंतिम सुनवाई की जाएगी.

रायपुर. दुर्ग-भिलाई से रायपुर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है. नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी टोल के पास खारून नदी ब्रिज की मरम्मत का काम आज से शुरू हो रहा है. इसके चलते अगले एक महीने तक खारुन पुल बंद रहेगा. इस रूट पर ट्रैफिक ‘वन-वे’ रहेगा. रायपुर और दुर्ग पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है. सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए 44 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं.

रायपुर. राजधानी में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है. घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरिया गांव की है, जहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी ही पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से वारकर निर्मम हत्या कर दी.

रायपुर. सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली पेंशन महीनों से रुकी होने और हितग्राहियों को न मिलने पर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. वृद्धजन, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन पेंशन न मिलने से परेशान हैं और कांग्रेस ने इनके पक्ष में आवाज उठाई.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ में शराब की नई रेट लिस्ट जारी : महंगी विदेशी शराब हुई सस्ती, बियर के दाम बढ़े

कुम्हारी खारून ब्रिज आज से एक महीने के लिए बंद, परेशानियों से बचने इन रास्तों का करें इस्तेमाल…

जग्गी हत्याकांड मामला : अमित जोगी ने मांगा समय, अब कल होगी अंतिम सुनवाई

राजधानी में डबल मर्डर: पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने जाकर किया सरेंडर

CG Fraud News : स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी! कथित शिकायत रफा-दफा करने अस्पतालों को बनाया निशाना, कमिश्नर से हुई शिकायत

जमीन बेचने के नाम पर 36 लाख की ठगी, कोर्ट ने आरोपी वैष्णव तांडी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

महीनों से रुकी सामाजिक पेंशन को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, मिट्टी तेल वितरण व्यवस्था को लेकर भी जताई नाराजगी