Today’s Top News : रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए सरकार पर शराब घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है. वीडियो में एक व्यक्ति बीयर कैन पर लगा “7 Hills” ब्रांड का स्टिकर हटाता हुआ दिखाई देता है, जिसके अंदर “Golden Bird” ब्रांड की शराब निकलती है. इतना ही नहीं, वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि यह शराब एक्सपायर हो चुकी है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार रात निधन हो गया. उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए पटना में भर्ती थे. उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.

जगदलपुर. बस्तर जिले में रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर खुशियों का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मामला नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव का है, जो बस्तर सांसद का पैतृक गांव बताया जा रहा है.

कवर्धा. जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों ने शासकीय उचित मूल्य दुकान को निशाना बनाते हुए गरीबों के हक पर ही हाथ साफ कर दिया. अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 53 कट्टा यानी 26 क्विंटल सरकारी चावल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी कर लिया. चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 75 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है.

बलौदाबाजार. जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तेज रफ्तार क्रूजर वाहन ने दो मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियों समेत एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भानुप्रतापपुर. आज विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. कांकेर से भानुप्रतापपुर लौट रही एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बाद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की. महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चलती कार से इसे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई. इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. यह पूरा मामला कोरर थाना क्षेत्र का है.

कोरबा. जिले के दर्री थाना क्षेत्र में हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से एक युवक तेज बहाव में बह गया. उसे बचाने के लिए उसके साथी भी नदी में कूद पड़े, लेकिन वे किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

जशपुर. जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मानसिक रूप से कमजोर 13 साल की नाबालिग बालिका से पड़ोसी नाना ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची की बड़ी मां की शिकायत पर 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

रंगपंचमी की रात डबल मर्डर : प्रेमिका को रंग लगाने के शक में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

CG News : अफीम की खेती पर बुलडोजर एक्शन, प्रशासन करेगी विनिष्टीकरण की कार्रवाई

छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा में बाघ का आतंक, दिन-दहाड़े मवेशी पर हमला… ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

 रफ्तार ने बरपाया कहर, तेज रफ्तार क्रूजर ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत]

शर्मनाक वारदात : लिफ्ट देकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर चलती कार से फेंका, एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक पानी के तेज बहाव में बहा, इलाके में फैली सनसनी, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

CG Murder News : घर खाली करने को लेकर विवाद, गुस्साए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

CG Crime News : 55 साल का पड़ोसी बना हैवान, घर बुलाकर मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से किया रेप, गिरफ्तार