Today’s Top News : रायपुर. छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं. सोमवार को दोनों नेत्री प्रमाण पत्र लेने विधानसभा पहुंचीं. प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद दोनों सांसदों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और गले मिलकर बधाई दी. इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दीं.
रायपुर. राज्यसभा की रिक्त हो रही 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा. भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. इस कड़ी में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.
बालोद/बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है. इसी बीच आज बालोद कोर्ट और बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है. धमकी मिलने के बाद कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
रायपुर. राज्यसभा की रिक्त हो रही 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा. भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. इस कड़ी में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.
रायपुर. विधानसभा बजट सत्र के दौरान सोमवार को शून्य काल के दौरान विपक्ष ने दुर्ग में सामने आई भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती का मुद्दा उठाया. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मामले पर स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए सरकार पर दोषियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही कांग्रेस ने सरकार पर ‘धान के कटोरा’ को ‘अफीम का कटोरा’ बनाने की बात कही. आसंदी के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करते ही गर्भगृह में उतरकर नारेबाजी करने पर विपक्षी विधायक स्वमेव निलंबित हो गए. हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई.
जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें तालाब में डूबने से दो भाई-बहन की मौत हो गई. घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में रविवार शाम को हुई, जिसने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
CG Breaking News : बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
तालाब में डूबने दो बच्चों की मौत, भाई को बचाने की कोशिश में बहन भी डूबी, गांव पसरा मातम
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

