Today’s Top News : रायपुर. छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मुख्य सचिव को कड़ा पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है कि अब तक राज्य में पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति क्यों नहीं की गई है. आयोग ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देशों का हवाला दिया है और तत्काल जवाब तलब किया है.

सूरजपुर. जिले के प्रतापपुर क्षेत्र से लगे करंजवार गांव में करंट लगने से एक नर हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. विभाग ने खेत मालिक रामलाल (52) को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मामले में लापरवाही पाए जाने पर प्रतापपुर के फॉरेस्ट गार्ड जीतन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि रेंजर उत्तम मिश्रा को दो दिन के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में कथावाचक डॉ. राम अनुरागी ने कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल पर श्रीमद्भागवत कथा कराने के बाद भुगतान नहीं देने का आरोप लगाया है. इससे आहात होकर उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के सामने आत्मदाह की धमकी दी है. वहीं मामले में अब मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान सामने आया है. उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका इस आयोजन से कोई संबंध नहीं है और यह उनके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश है.

दुर्ग. जिले के छावनी थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान युवक को मारते हुए नजर आ रहा है.

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पोटा केबिन छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं. घटना उजागर होते ही शिक्षा विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गर्भवती पाई गई छात्राओं में दो छात्राएं 12वीं कक्षा की हैं, जबकि एक छात्रा 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है. बताया जा रहा है कि 12वीं की दोनों छात्राएं हाल ही में बोर्ड परीक्षा में भी शामिल हुई थीं.

बेमेतरा. दुर्ग और बालमरामपुर जिले में जिले में अफीम की खेती के मामलों के सामने आने के बाद पुलिस ने अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए तकनीकी मदद से विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है. इस अभियान का निर्देशन पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू कर रहे हैं. जिले के ग्रामीण और एकांत क्षेत्रों में स्थित बाड़ियों और फार्म हाउसों की सघन जांच के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है.

पखांजूर. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के अंत का काउंट डाउन जारी है. जगंल क्षेत्र में जवानों की टीम लगातार अभियान चला रही है. कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में जवानों को सफलता हाथ लगी. हापाटोला-बीनागुंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के डंप में छिपाए गए कई आईईडी, नक्सली वर्दी और अन्य सामाग्री बरामद की गई है. वहीं कलपर-आमाटोला में नक्सलियों के 4 स्मारकों पर जवानों ने धवस्त किया है.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

5 राज्यों में चुनाव के तारीखों का ऐलान, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- कहीं गौ घाती सरकार न बने, इसके लिए आवाज उठाने की जरूरत

अफीम की खेती के मामलों के बाद अलर्ट मोड में पुलिस: खेत और फार्म हाउसों की ड्रोन से की जा रही निगरानी, मजदूरों और घुमंतू लोगों का किया जा रहा व्यापक सत्यापन

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली हिड़मे और मंगेश के मौजूदगी की खबर, जवानों के पहुंचने से पहले ही भाग निकले, INSAS रायफल और कारतूस बरामद

छात्रावास में 3 छात्राएं मिली गर्भवती: परीक्षा दिलाने पहुंची तो हुआ खुलासा, सुरक्षा और निगरानी पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस

CG News : नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर फिरा पानी, जवानों ने 4 IED किया बरामद, 4 नक्सली स्मारक भी ध्वस्त 

करंट से हाथी की मौत: वन विभाग ने खेत मालिक को किया गिरफ्तार, फॉरेस्ट गार्ड निलंबित, रेंजर को नोटिस जारी

छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक DGP की नियुक्ति में देरी, UPSC ने मुख्य सचिव को भेजा नोटिस

CG News : तालाब में डूबने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हुआ हादसा

Naxalites Surrender : ओडिशा में माओवाद को बड़ा झटका, 63 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर

कथावाचक के आरोपों को मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया निराधार, जानिए क्या कहा?

LPG सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्ती: प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन ने की कार्रवाई, 100 से अधिक सिलेंडर जब्त, बिलासपुर से अवैध रिफिलिंग का VIDEO वायरल

पुलिस जवान की दबंगई: साथियों के साथ खड़े युवक को बंदूक की बट से पीटा, CCTV में कैद हुई घटना

CG News : सरकारी राशन दुकान से चावल की हेराफेरी, सरपंच और ग्रामीणों ने चावल से लदी वाहन को पकड़ा, खाद्य विभाग जांच में जुटा