Today’s Top News : रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक होने का मामला भी गूंजा. कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए.
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल के दौरान बीजापुर जिला के गंगालूर में संचालित पोर्टा केबिन में छात्राओं के गर्भवती होने के मामले में विपक्ष स्थगन लाया. सत्तापक्ष के जवाब से और स्थगन की सूचना के अस्वीकृत होने पर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया.
बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पार्टी से लौट रहे तीन युवक एक आदिवासी विधवा महिला को जबरन उठाकर सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला को करीब 300 मीटर दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर मारपीट भी की. पीड़िता ने पहले गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी, जहां बैठक कर आरोपियों से 40-40 हजार रुपये दंड लेकर मामले को दबाने की शर्मनाक कोशिश की गई. हालांकि न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है. यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है.
रायपुर. ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई करते हुए रेंज सायबर सेल पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है. मामले में अब तक 58 लाख रुपये पीड़ित को वापस दिलाए जा चुके हैं, जबकि शेष राशि आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कर दी गई है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में रहने वाले बघेलखंड के रहवासियों के लिए सौगात के तौर पर रायपुर से रीवा के बीच हवाई सेवा शुरू की जा रही है. 17 मार्च से शुरू होने वाली एलायंस एयर की इस सेवा की पहली फ्लाइट में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा से रायपुर आ रहे हैं.
रायपुर. होटल बुकिंग के नाम पर टूर एंड ट्रेवल्स व्यवसायी से 19 लाख 47 हजार 400 रुपए की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग को एसीसीयू और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने हावड़ा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी से साढ़े चार लाख रुपए नगद और घटना से संबंधित एक आईफोन भी जप्त किया गया है. आरोपी इससे पहले भी ठगी के अन्य मामले में जेल की हवा खा चुका है.
खैरागढ़. खैरागढ़ जिले के छूईखदान क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब उदयपुर स्थित राजपरिवार के पैलेस में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. साथी जवानों ने उसे खून से लथपथ हालत में पाया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत जवान की पहचान कृपाचंद सोनवानी (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं बटालियन में पदस्थ था और मूल रूप से भिलाई का निवासी था. घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच की बताई जा रही है. इस घटना की पुष्टि पुलिस महानिरीक्षक बालाजीराव सोमावार ने की है.
रायपुर. राजधानी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया है, लेकिन इसके बावजूद शहर में लगातार लूटपाट, चाकूबाजी और मारपीट जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में राजधानी के कालीबाड़ी के गांधीनगर इलाके से देर रात गैंगवार का मामला सामने आया है. जहां गांजा तस्कर रवि साहू और मुकेश बनिया से जुड़े गुर्गों के बीच आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हो गई. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.
कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में करीब दो महीने पहले हुए डांस टीचर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. करीब 56 दिनों तक चली गहन जांच, हजारों मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है. इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया है. पुलिस के मुताबिक, शिक्षक छात्र पर अननेचुरल संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था. लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
CG Suicide News : उदयपुर पैलेस में CAF जवान ने खुद को मारी गोली, छुट्टी से लौटते ही उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: कांग्रेस विधायक ने बस्तर संभाग में भवन विहिन और जर्जर भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंत्री को घेरा, व्यवस्था जल्द पूरी करने का मिला आश्वासन…
CG Fridge Blast : फ्रिज में धमाके से घर में लगी भीषण आग, महिला की जिंदा जलकर मौत
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

