Today’s Top News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य में जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वाले व्यक्तियों पर कड़ाई से कार्यवाही की जाए. उन्होंने सीवरेज सफाई के संबध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए. इसके अतर्गत केवल नगर निगम के माध्यम से या पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से ही सीवरेज सफाई का कार्य करवाया जाए. साथ ही सफाई के दौरान सुरक्षा मापदंडों का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए, जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना होने पाए.
रायपुर. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक लाख 87 हजार 500 करोड़ रुपए का व्यापक और जनोन्मुखी विनियोग विधेयक प्रस्तुत करते हुए राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत खाका सामने रखा. विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट राज्य के 3 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य समावेशी विकास, आर्थिक सुदृढ़ता तथा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार इस बजट को सरकार ने “संकल्प आधारित बजट” बताया है, जो राज्य को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
रायपुर. विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक पारित हुआ. इस विधेयक पर विपक्ष ने आपत्ति की. कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा, बिना वित्तीय पत्रक के विधेयक को पारित करना ठीक नहीं है. संशोधक विधेयक के प्रावधान से वित्तीय हानि की संभावना है. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विपक्ष की आपत्ति को खारिज करते हुए कहा, वित्तीय हानि नहीं होगी. विधेयक के लिए वित्तीय पत्रक की आवश्यकता नहीं है.
रायपुर. राजधानी रायपुर में हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के शून्यकाल में आज स्कूल शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मुद्दा उठा. कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बालोद जिले में पांचवीं और आठवीं के बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों को बेहद घटिया और पारदर्शी प्रश्न पत्र दिए जा रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि पेपर हाथ में लेते ही फट जा रहा है. एक तरफ लिखा जवाब दूसरी तरफ से साफ दिखाई दे रहा है.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) को असली हिंदू साबित करने के लिए 40 दिन का समय दिया था, वे साबित नहीं कर पाए. इसलिए प्रमाणित हो गया, वे असली हिन्दू नहीं है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 26 साल पुराने गृह निर्माण ऋण गबन मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने लंबे समय से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी आधुनिक गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित रायपुर के तत्कालीन अध्यक्ष थावरदास माधवानी और सहकारी आवास संघ मर्यादित रायपुर के तत्कालीन आवास पर्यवेक्षक बसंत कुमार साहू को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियां को 25 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.
रायपुर. राजधानी रायपुर में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पता बदलने वाला है. शहर के सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराना महापौर बंगला अब ED का दफ्तर बनेगा. दरअसल ED ने अपने रीजनल ऑफिस के लिए करीब 4000 स्क्वायर फीट जगह मांगी थी. इसके बाद नगर निगम की MIC बैठक में खाली पड़े पुराने महापौर बंगले को ED को देने का फैसला लिया गया.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
CG News : होटल की छत से कूदकर युवती ने दी जान, थाने में दर्ज था गुम इंसान
“CM योगी आदित्यनाथ असली हिंदू नहीं”… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बड़ा बयान
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, अलग-अलग सड़क हादसे में स्कूली छात्र समेत 5 की मौत…
पुराना महापौर बंगला बनेगा ED का दफ्तर, नगर निगम की MIC बैठक में मंजूरी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

