Today’s Top News : रायपुर. राजधानी के दो बड़े फर्मों के खिलाफ स्टेट जीएसटी ने शिकंज कसा है. भैंसथान के आशापुरा कॉम्प्लेक्स के लक्ष्मी कर्मशियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर छापेमारी में 1 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है. गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से अधिकारियों की ने दोनों फार्मों पर दबिश दी थी.
कोंडागांव. जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मक्के की फसल के बीच में अवैध रूप से गांजा तैयार कर रहे दो किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. इसके बाद पूरी फसल की जांच शुरू कर दी.
रायपुर. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है. 27 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, आईएफएस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह (2009 बैच) को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है. वे वर्तमान में अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर में क्षेत्र संचालक के रूप में कार्यरत हैं. वहीं विवेकानंद झा (2009 बैच) को उनके वर्तमान कार्यों के साथ वन संरक्षक, FMIS मंडल, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
बिलासपुर. जिला न्यायालय बिलासपुर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. न्यायालय को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया. सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची है और पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच शुरू कर दी है. बता दें कि जिला न्यायालय को तीसरी बार धमकी मिली है.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सराफा कारोबारी से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. यहां शातिर ठग ने आधुनिक तकनीक और सरकारी पोर्टल की विश्वसनीयता का फायदा उठाकर कारोबारी से 1.86 लाख रुपए ठग लिए. ठग ने ज्वेलरी शॉप के संचालक को 22 कैरेट हॉलमार्क वाला फर्जी ब्रेसलेट देकर असली सोने के जेवर ले लिए. बाद में जांच में वह ब्रेसलेट सिर्फ 6 कैरेट का निकला. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
रायपुर. रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी बदमाशों में कानून का कोई खौफ कम नजर आ रहा है और वे बेझिझक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सिमरन सिटी फेस-2 में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
छत्तीसगढ़ : अफीम के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, मक्के के बीच लगाई थी फसल, 2 आरोपी गिरफ्तार
IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, देखिए लिस्ट…
CG News : जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार आया मेल, हाई अलर्ट पर पुलिस
CG Crime News : ड्यूटी जा रही नर्स पर सरेआम चाकू से हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

