Today’s Top News : रायपुर. प्रदेश में हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी से अंबिकापुर–दिल्ली-कोलकाता हवाई सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रमुख शहरों को विमान सेवाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे आमजन को भी सुलभ हवाई यात्रा का लाभ मिल सके.

बिलासपुर. जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2023-24 में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगा है. पारदर्शिता के दावों के बीच अब चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मामले को लेकर अभ्यर्थी अब हाईकोर्ट के डबल बेंच में अपील करने वाले हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक स्तर के 16 अधिकारियों को डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर पदोन्नति दी है. यह फैसला 24 मार्च 2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा के आधार पर लिया गया.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ACB-EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त 16 वाहनों को जब्त किया है. वेलकम डिस्टलरी, कोटा बिलासपुर और भाटिया वाइंस डिस्टलरी सरगांव मुंगेली से कुल 16 वाहन जब्त किए गए हैं.

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ के बुनियादी ढांचे और रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में आज एक नया अध्याय जुड़ गया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत निर्माणाधीन पेंड्रारोड-गेवरारोड रेल परियोजना ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है. 30 मार्च को नव-निर्मित पेंड्रारोड-भाड़ी-पेंड्रारोड डबल रेल लाइन सेक्शन में प्रथम डीजल इंजन का सफलतापूर्वक परिचालन (Trial Run) संपन्न हुआ.

रायपुर. प्रदेश के जेलों में बंदियों के मानवीय अधिकारों और उनके सामाजिक पुनर्वास को मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है. जेल मुख्यालय, छत्तीसगढ़ ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ एमओयू (MoU) कर राज्य की सभी 33 जेलों में वीडियो और ऑडियो प्रिजन कॉलिंग सिस्टम शुरू करने की दिशा में पहल की है. इस सुविधा के जरिए अब बंदी अपने परिवारजनों और अधिवक्ताओं से वीडियो और ऑडियो कॉल के माध्यम से आसानी से संपर्क कर सकेंगे.

राजनांदगांव. ट्र्रेन के सफर में आपने अक्सर किन्नरों को मुसाफिरों से वसूली करते देखा होगा. कई बार विवाद की भी स्थिति बन जाती है. परिवारों के साथ सफर करने वाले यात्री इसका विरोध नहीं करते हैं, जिससे किन्नरों का हौंसला बढ़ जाता है. इसी का फायदा उठाकर महिलाओं के एक समूह किन्नर बनकर ट्रेन में वसूली कर रहा था. राजनांदगांव आरपीएफ ने रेलवे हेल्पलाइन में शिकायत मिलने पर 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है. दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदला है.बस्तर और बिलासपुर जिले में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई. वहीं तेज आंधी के चलते बिलासपुर के कई इलाकों में बिजली बंद हो गई है. रायपुर में भी बादल छाए हुए हैं. तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबर : माओवादी मोर्चे को बड़ा झटका, डेडलाइन खत्म होने से पहले स्टेट कमेटी सदस्य सोमन्ना ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूरे, देश में सबसे ज्यादा CG में बने घर

छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में वीडियो और ऑडियो प्रिजन कॉलिंग सिस्टम होंगे स्थापित, जेल विभाग और BSNL के बीच हुआ MoU

CG To Delhi-Kolkata Flight : अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू, CM साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

बस्तर और बिलासपुर में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत

CG News : जंगल में मिला नक्सली हथियारों का जखीरा, AK-47, इंसास रायफल समेत अन्य सामान जब्त

आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने हाईकोर्ट जाएंगे अभ्यर्थी

CG Liquor Scam : भाटिया और वेलकम डिस्टलरी के 16 वाहनों को EOW ने किया जब्त, डिस्टलरियों से सीधे दुकानों तक होती थी अवैध शराब की सप्लाई

NSUI का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन : छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, 250 से ज्यादा कॉलेजों में सौंपा ज्ञापन

CG News : ट्रेन में नकली किन्नर बनकर वसूली कर रही थी महिलाएं, RPF को देखते ही लगीं भगने, 7 गिरफ्तार

CG News : एसएलआरएम केंद्र में लगी भीषण आग, सूचना मिलने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल