Today’s Top News : रायपुर. छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ताहीन कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि कहीं भी निर्माण कार्य में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा. मुख्यमंत्री साय ने यह निर्देश आज मंत्रालय महानदी भवन में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों और गतिविधियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए. बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव उपस्थित थे.

रायपुर. UPSC 2025 परीक्षा का परिणाम आज घोषित हुआ. इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 6 अभ्यर्थियों ने सफलता अर्जित की है. इनमें रायपुर की वैभवी अग्रवाल, रौनक अग्रवाल, संजय डहरिया, मनेंद्रगढ़ जिले की भाजपा पार्षद की पुत्री दर्शना सिंह, धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव, बीजापुर के अंकित संकनी और दुर्ग के अनुभव अग्रवाल शामिल हैं.

रायपुर. होली के मौके पर छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया. होली के दो दिनों में प्रदेश के मदिरा प्रेमी 1 अरब 79 करोड़ रुपये से ज्यादा की देसी और विदेशी शराब पी गए. जानकारी के अनुसार होली से एक दिन पहले 3 मार्च को ही 128 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री हुई, जो सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा है. वहीं 5 मार्च को भी 51 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी.

अभनपुर. धान की बोरियों में पानी डालने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने पड़ी कार्रवाई करते हुए भलेरा समिति चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है. धान की बोरियों में पानी मिलने की वीडियो सामने आने के बाद आज सुबह आक्रोशित किसानों ने समिति के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया था.

कोंडागांव. जिले के केशकाल अनुविभाग के ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ तीन नाबालिग समेत 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बलरामपुर. जिले के वाड्रफनगर विकासखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बलात्कार पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के बजाय गांव की पंचायत ने ही सामाजिक दंड सुना दिया. आरोप है कि गांव के सरपंच ने पीड़िता और उसके पूरे परिवार को 12 साल तक समाज से बहिष्कृत करने का फरमान जारी कर दिया. पीड़िता और उसके परिवार ने इस मामले की शिकायत एसडीओपी से कर न्याय की गुहार लगाई है.

रायपुर. ईरान–इजराइल युद्ध के दौरान पर्यटन के लिए दुबई गए छत्तीसगढ़ की राजधानी का एक परिवार वहां फंस गया है. फंसे हुए परिवार के मुखिया ने सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए अपील की है. छत्तीसगढ़ के परिवार के अलावा अन्य राज्यों के लोग होटल में फंसे हुए हैं.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के भीतर चलने वाली 10 पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है. हावड़ा–मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन के निर्माण कार्य की वजह से रेलवे प्रबंधन ने यह कदम उठाया है.

बलौदाबाजार. रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे (NH-130) पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 29 यात्री घायल हो गए हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी का बताया जा रहा है.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

पंचायत का अजीबो-गरीब फरमान : FIR के बाद रेप पीड़िता के परिवार का समाजिक बहिष्कार, पैर धुले पानी से नहाने और शराब-बकरा देने की रखी शर्त

बड़ी खबर: PMGSY के मुख्य अभियंता के.के. कटारे का जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने का आदेश

Exclusive : होली पर छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री, दो दिनों में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी

Accident Update News : ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 29 घायल

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा : बस पलटने से 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, मची चीख-पुकार

रायपुर विकास प्राधिकरण की पहली पुनर्निर्माण योजना, टिकरापारा के जर्जर फ्लैट्स का होगा आधुनिक स्वरूप में पुनर्निर्माण…

दीपक बैज ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल, कहा – होली पर आतंक का रहा माहौल, पुलिस के वर्दी तक फाड़े गए, गृहमंत्री रील बनाने में व्यस्त

नितीश कुमार के राज्यसभा जाने पर भूपेश बघेल का तंज, कहा – मोदी और शाह की चाल में फंस गए सीएम, कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा

CG Train News: छत्तीसगढ़ में चलने वाली यह दस पैसेंजर ट्रेनें हुई रद्द, चौथी लाइन पर चल रहे कार्य का असर…

CG में गैंगरेप : गुलाल लगाने के बहाने घर पहुंचे दरिंदे, युवती को कमरे में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

UPSC 2025 में छत्तीसगढ़ का जलवा : 7 युवाओं ने पाई सफलता, रायपुर, धमतरी, बीजापुर, दुर्ग और मनेंद्रगढ़ के अभ्यर्थियों ने लहराया परचम

नशे में धुत प्रधान आरक्षक ने समय पर नहीं लिखा रोजनामचा, पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित…

Iran-Israel War : दुबई में फंसी छत्तीसगढ़ की फैमली, वतन वापसी के लिए सरकार से मदद की लगाई गुहार, कहा- फ्लाइट टिकट की रेट 2 लाख तक पहुंची

CG News : गांजा तस्करी में पुलिसकर्मी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, आरक्षक फरार

धान की बोरी में पानी डालने पर भलेरा समिति के चार कर्मचारी बर्खास्त, एफआईआर दर्ज करने की भी तैयारी