Today’s Top News : रायपुर. शासन की नीति के तहत पुनर्वास करने वाले 120 समर्पित नक्सली आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहुंचकर कार्यवाही देखी. इस दौरान आसंदी ने समाज की मुख्य धारा में लौटने पर शुभकामनाएं दी.

रायपुर. राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें कई अफसरों को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए बलौदाबाजार कलेक्टर आईएएस दीपक सोनी को रिलीव किया गया है.

रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुंचे और नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिले, इस उद्देश्य से सरकार ने छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘शतक : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष’ को टैक्स-फ्री करने का निर्णय लिया है. इसका आदेश आज वाणिज्य कर विभाग छग शासन ने जारी कर दिया है. यह सुविधा 28 फरवरी 2026 से आगामी छह माह तक प्रभावी रहेगी.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं. राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देश जारी किए गए थे कि स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुसार गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा सकते हैं. उक्त निर्देशों के अनुरूप दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए. इन प्रस्तावों पर विचार के लिए महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलों से प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का परीक्षण कर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.

बिलासपुर. प्रदेश के जेलों से पैरोल पर छोड़े गए बंदियों के मामले में डायरेक्टर जनरल जेल ने हाईकोर्ट में एक शपथपत्र पेश कर बताया है कि 38 में से 37 कैदी फरार हैं, एक को ही गिरफ्तार किया गया है. कोर्ट ने इसके बाद मामले को मानिटरिंग के लिए तय कर दिया है.

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कार में ओडिशा से अवैध गांजा भरकर मध्यप्रदेश लेकर जा रहे तस्करों (Inter-state illegal marijuana smuggling) को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली. कार्रवाई में 35 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 17 लाख से अधिक रुपए बताई जा रही है. थाना सिंघोडा क्षेत्र का मामला है. 

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रेलर ने स्कॉर्पियो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. इस भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो दिल दहलाने वाला है.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: पशुओं के रख-रखाव पर मिली जानकारी से नाराज विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कसा तंज, कहा- गौमाता के नाम से वोट मांगा है तो घोषित करें उन्हें राष्ट्रमाता

CG News : रात के सन्नाटे में घर में घुसे चोर, सोते परिवार के बीच से नगदी और जेवर लेकर हुए फरार, किसी को नहीं लगी भनक

गर्लफ्रेंड के साथ नर्सरी में रंगरेलियां मनाते पकड़ाया फॉरेस्ट गार्ड, युवकों ने डांस कराकर की जमकर पिटाई, देखें वीडियो…

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: सदन में गरमाया बजट में सम्मिलित कार्यों को वित्तीय स्वीकृति देने का मुद्दा, वित्त मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट…

CG IAS Transfer : आईएएस अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी…

पूर्व नक्सलियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, आसंदी ने समाज की मुख्य धारा में लौटने पर दी शुभकामनाएं…

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा : रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौके पर ही मौत, देखें Live Video….

CM साय ने किया सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सिलेंडर की झंझट से मिलेगी राहत, पाइपलाइन से सीधे घर पहुंचेगी गैस

CG Crime News : इंसानियत हुई शर्मसार, 89 साल की असहाय वृद्धा के साथ युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बिछेगा सड़कों का जाल : पुल-पुलियों सहित 74 किमी सड़क का होगा निर्माण, लोक निर्माण विभाग ने दी मंजूरी

राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों के धान और खाली बारदाने जलकर खाक

कोरोना काल में पैरोल पर छूटे 38 में से 37 कैदी फरार, केवल एक को ही पकड़ पाई पुलिस, DG जेल ने हाईकोर्ट में दिया शपथपत्र

Crime News : MP में खेप सप्लाई से करने पहले छत्तीसगढ़ में पकड़ाए 2 तस्कर, 17 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद

छत्तीसगढ़ के इन 4 जिलों में संशोधित गाइडलाइन दरें आज से लागू

छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘शतक’ 6 महीने तक टैक्स-फ्री, आदेश जारी

युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां

डॉ. चरण दास महंत जाएंगे राज्यसभा ? सक्ती से चमकेगा सूरज !

पंचायत में बवाल : PM आवास में देरी, हितग्राही ने कुल्हाड़ी से कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा : रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौके पर ही मौत, देखें Live Video….

Raipur Transfer News : लंबे समय से एक ही जगह पर जमे राजस्व विभाग के बाबुओं का तबादला, देखें लिस्ट…